फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology : अप्रैल में 5 ग्रहों की युति और 3 शुभ योग से 6 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत

Sun, 09 Apr 2023 12:22 PM IST
विनोद शुक्ला शैली प्रकाश
विज्ञापन
1 of 7
अप्रैल में 5 ग्रहों की युति - फोटो : अमर उजाला
22 अप्रैल को मेष राशि में 5 ग्रहों का योग बनने वाला है। पहले से विराजमान यूरेनस, बुध और राहु के साथ ही 14 अप्रैल को सूर्य फिर 22 अप्रैल को बृहस्पति ग्रह की युति बनने वाली है। पांच ग्रहों की इस युति से 6 राशियों के लिए शुभ समय लेकर आ रही है। इस दौरान शुक्र और चंद्र वृषभ में, मंगल मिथुन में और शनि कुंभ में विराजमान रहकर कई तरह के शुभ योग बना रहे हैं। इस योग संयोग से विपरीत राजयोग, बुधादित्य योग, गजलक्ष्मी योग सबसे महत्वपूर्ण है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में इस युति से जहां आपके स्वभाव में परिवर्तन आने वाला है, वहीं आपकी नौकरी में शानदार समय भी प्रारंभ होने वाला है। यदि साझेदारी का व्यापार है तो उसमें दोगुना मुनाफा कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ जाएगी। आपके भाग्य के बंद दरवाजे खुल जाएंगे और आप सभी क्षेत्रों में तरक्की करेंगे। बस आपको संयम से काम लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें भाव में 5 ग्रहों की यह युति आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगी। नौकरी में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। अच्छी पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो आशा से ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

4 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में 5 ग्रहों की यह युति आपके जीवन में धन-धान्य और वैभव में बढ़ोतरी कर देगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ ही वेतनवृद्धि होगी। व्यापार में दोगुनी सफलता मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में पहले की अपेक्षा और अच्छा माहौल बनेगा।
विज्ञापन

5 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि : आपकी राशि के 8वें भाव में इस युति का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि समझदारी से कार्य किया तो हर कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि : आपकी राशि के 7वें भाव में बन रही ग्रहों की युति से आपको शुभ फल प्रदान होंगे। विपरीत राजयोग के चलते सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अन्य माध्यमों से भी धन कमाने में कामयाब होंगे। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में यह युति बन रही है। आर्थिक रूप से यह युति आपको मजबूत करेगी। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग प्रबल हैं। करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में निवेश से लाभ होगा और नए व्यापारिक समझौते होंगे। बस आपको वाणी पर संयम रखकर कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें