फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 8 दिसंबर: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन

Sat, 08 Dec 2018 05:46 AM IST
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
business horoscope
8 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष
आज का दिन आपको स्याह और सफ़ेद दोनों तरह कि आमदनी देने वाला है। आज व्यावसायिक क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलेगी। इस अवधि में जोश व उत्साह से अपने कार्य को पूर्ण कर पाएंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष
आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। साझेदारी में लाभदायी सौदे होंगे। आज भूमि मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

4 of 13
gemini sign
मिथुन
बहुत समय से सोचे हुए काम अचानक बन जाने से और कुछ अच्छे शुभ समाचार मिलने से आपका उत्साह प्रबल रहेगा। आप इसी तरह से कार्य में तत्पर रहे तो कारोबार में अच्छा धन लाभ भी हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क
बौद्धिक वर्ग में सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक लाभ के आर्थिक सुदृढ़ता बढ़ेगी। समस्या का समाधान होगा। आर्थिक दृष्टि से आपकी पौ बारह रहेगी और किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह
आर्थिक मोर्चे पर हालात सामान्य ही रहेंगे। कामयाबी को बनाए रखने के लिए आलस्य का त्याग जरूरी है। आज कार्यस्थल पर तनावपूर्ण वातावरण हो सकता है। आपका क्रोध भी बढ़ेगा, जिस पर आपको निंयत्रण रखना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या
राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करें। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक कार्य समय पर करें। भागीदारों में वैचारिक मतभेदों में वृद्धि हो सकती है।

8 of 13
libra
तुला
आय में कमी व व्यय में अधिकता रहने की संभावना है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक
लाभदायी यात्रा होने के योग बनेंगे। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। आप में से कुछ के लिए आकस्मिक धन लाभ के प्रबल अवसर हैं। आमदनी की स्थिति स्थिर और बेहतर बनी रहेगी।

10 of 13
sagittarius
धनु
आज आपके बनते कामों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्राओं से लाभ मिलना कठिन होगा। व्यावसायिक जातकों की चिंता बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर हालात नरम रहेंगे। कंप्यूटर व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए वक्त काफी अच्छा रहने वाला है।

11 of 13
capricorn
मकर
जायदाद संबंधी समस्या सुलझेगी। नए काम में सफलता की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में लगातार बढ़त बनी रहेगी। ऑफिस में बैक बाइटिंग से आपका बचाव होता रहेगा।

12 of 13
aquarius
कुंभ
आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। इस समय मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में भी लाभ होने की संभावना है। व्यापार में धन अर्जन की नयी योजनाएं कार्यान्वित होंगी। शत्रुओं की हर चाल नाकाम होगी।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन
व्यापार में नए अनुबंध होंगे। यह आपके धन के भण्डार भर सकतें हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें