फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी : 8 दिसंबर शनिवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे मिलेगी कामयाबी

Sat, 08 Dec 2018 05:09 AM IST
आचार्य वी. शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
AU Rashifal
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष
आपका वक्त सही नहीं चल रहा है, तो इसमें कोई सकारात्मक बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसी प्रकार अगर समय आपके साथ है, तो यह समय सकारात्मक फल प्रदान करने वाला रहेगा। अन्यथा आज आपको मिश्रित फल मिलने की संभावना है। आज का दिन कुल मिलाकर आप के लिए शुभफलदायक रहेगा। इसलिए अगर आप किसी नई परियोजना पर कार्य करने की चाहत रखते हैं, तो इसकी शुरूआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ
आज आपको अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। सरल जीवन का संचालन करें। आज निर्णय लेने से दूर रहें। अनजान जगह की यात्रा न करें क्योंकि कुछ खोने की संभावना है। उदासी और क्षोभ महसूस करेंगें। इस हालत में कुछ देर आराम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

4 of 13
gemini sign
मिथुन
आज का दिन आपको उत्तम फल देगा। आज आप अपने अंदर ताजगी और युवा की तरह जोश महसूस करेंगे। प्यार के रिश्तों में गर्माहट आएगी। परिवार से असीम सुख की प्राप्ति होगी। अपनी प्राथमिकताओ को जानें और वास्तविक लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहें। इससे लक्ष्य की प्राप्ति होगीं। व्यवसायिक मित्रों के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क
आपका जन्म कर्क राशि में हुआ हैं। आज चंद्र का संक्रमण धनु राशि से हो रहा है। इस समय चंद्र केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। इस संक्रमण का फल आपके समय की प्रवृति के अनुभव पर आश्रित है। चंद्र का छठे गृह से यह संक्रमण चेतावनी की सूचना है। आज मूल्यवान वस्तुओं का क्रय न करें। आप का शत्रु आप के साथ अच्छा संबन्ध रखेगा, लेकिन आप उन के साथ अधिक शत्रुता या मित्रता व्यक्त न करें।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह
आपका जन्म सिंह राशि में हुआ है। चंद्र आज धनु राशि से संक्रमण कर रहा है। यह आपके जीवन में वर्तमान प्रवृति के अनुसार मिश्रित फल प्रदान करेगा। आज के दिन यह योजना बनाएं कि भविष्य को किस प्रकार से बेहतर बनाया जा सकता है। पूर्व में किए गए अपके पूर्व कार्यों का प्रभाव भविष्य में मिलेगा। अपने बौद्धिक ज्ञान और कार्य कुशलता का उपयोग कार्य क्षमता को बढ़ाने में लगाएं। योग्यता के अनुरूप आपको फल मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या
आपके जन्म के समय चंद्र कन्या राशि में था। आज चन्द्र का संक्रमण धनु राशि से हो रहा है। इस संक्रमण के समय चंद्र केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्रों से गुजर रहा है। इस समय आपको अपनी दिनचर्या और व्यापार पर अधिक घ्यान देने की आवश्यकता है। आज के दिन किसी नयी परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज के दिन सारे महत्वपूर्ण काम लंबित करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। ध्यान रहे आज के निर्णय पर आपका कल निर्भर करेगा।

8 of 13
libra
तुला
चंद्र का संक्रमण आपको अच्छा फल देगा। आज आप का मन खुश रहेगा। आज आपकी रूचि विविध कार्यों में रहेंगी। आज आप महत्वाकांक्षी रहेंगे और अपने विकास का अवलोकन करेंगे। आज लोग आपके गुणों और व्यक्तित्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करेंगे। प्रेम संबंधों में खुशी और विजयी रहेंगें। आपके मार्ग की बाधाएं हट जाएंगी और वक्त खुशी-खुशी गुजरेगा। आज आप आत्मविश्वास और उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगें। दिन बहुत ही सरलता से बीतेगा।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक
आज के दिन का परिणाम तीन गुणा होगा, जो हालात पर निर्भर करेगा। यहां साधारण परिस्थिति में इसके परिणाम देखते हैं। आज का दिन आपके लिए संगीत और भाषण के लिए उत्तम है। आज अपनी लेखन कला को भी उन्नत करें। लेखन एवं शिक्षा के क्षेत्र में आपकी कोशिशों का उपयुक्त फल मिलेगा। भोजन के विषय में आपको अच्छा और बुरा दोनों परिणाम मिल सकता है। अगर आप अच्छा भोजन अधिक भी खाएंगे तो आपको हानि नहीं होगी। कहीं से कोई पत्र या संदेश प्राप्ति की संभावना है।

10 of 13
sagittarius
धनु
आपकी राशि धनु है। आज चंद्र का संक्रमण फिर से आपकी जन्म राशि से हो रहा है। आज आपका मन भावुक रहेगा। ऐसे में आज आप अपनी मनः स्थिति का प्रयोग कला एवं रचनात्मक क्षेत्रों में करें तो इससे आपको लाभ मिलेगा। अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए आत्मविश्लेषण कीजिए। पीला रंग आपके लिए शुभ है।

11 of 13
capricorn
मकर
अगर आप लम्बी दूरी की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अति उत्तम है, आज आप लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आज आप विदेश यात्रा पर जाते हैं तो यात्रा से अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। व्यापार के संदर्भ में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी।

12 of 13
aquarius
कुंभ
आज मन को शांत रखकर कार्य करना अच्छा रहेगा। आज आप अनेक महत्वपूर्ण काम जैसे वित्त निवेश, क्रय-विक्रय एवं नयी योजना की शुरूआत कर सकते हैं। यात्रा के लिए भी दिन शुभ है। आज के दिन आपको लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा एवं आपके व्यक्तित्व और आपके स्वभाव की प्रशंसा की जाएगी। धर्म में आपका विश्वास आपके जीवन में दृढ़ता लाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन
आपका जन्म मीन राशि में हुआ है। चंद्र का संक्रमण आज धनु राशि से हो रहा है। जब धनु राशि में चन्द्र हो और चंद्र केतु, शुक्र और शनि के नक्षत्रों से गुज़रें तो सामान्य स्थिति में चंद्र का यह संक्रमण अनुकूल फल प्रदान करता है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से मिलने और उनसे परिचय करने का मौका प्राप्त होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं एवं चाहें तो अपनी योजनाआें पर कार्य शुरू कर सकते हैंं। क्रय-विक्रय एवं विनिवेश के लिए भी दिन उत्तम है। आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज निकल चलिए, यात्रा मंगलकारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें