फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, बना धन लाभ का योग

Wed, 21 Aug 2024 06:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

20 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति मंगल के स्वामित्व वाले नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
आज यानी 20 अगस्त को गुरु की चाल में बदलाव होने जा रहा है। 20 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति मंगल के स्वामित्व वाले नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु को सबसे शुभ ग्रह, सुख-समृद्धि, ज्ञान, संतान, शिक्षा और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना गया है। जब भी गुरु राशि परिवर्तन करते हैं या फिर नक्षत्र में गोचर होते हैं तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर होता है। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। 


 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का मृगशिरा नक्षत्र में आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होने जा रहा है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। जो भी कार्य आपके रुके हुए थे वह अब अच्छी तरह से पूरे होंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है और ये शुभ समाचार संतान की तरफ से होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए बेहतरीन साबित होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे कोई भी रुका काम जल्द ही पूरा होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करना अच्छा संकेत है। आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी। आपको कोई बड़ा सम्मान प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में मनचाहा मुनाफा और नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफे के योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें