फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Fall Remedies: बालों के झड़ने से हैं परेशान? इस एक ग्रह को करें मजबूत, हमेशा के लिए खत्म होगी समस्या

Mon, 16 Jun 2025 12:12 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बालों का झड़ना केवल हार्मोनल बदलाव की वजह नहीं होती, बल्कि यह शनि की ऊर्जा के असंतुलन का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बाल झड़ने के पीछे के ज्योतिषीय कारण क्या होते हैं और इससे बचने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शनि दोष से बचाव के उपाय - फोटो : adobe stock
Hair Loss Solutions: आज के समय में ज्यादातर लोगों को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक सब आजमा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी बाल झड़ना बंद नहीं हो रहे हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे की एक वजह आपकी जन्म कुंडली में शनि की स्थिति भी हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर के हर अंग का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। बालों को शनि ग्रह का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि जब जीवन में बार-बार अड़चनें, मानसिक तनाव या असफलता आती है, तो बालों की स्थिति भी बिगड़ने लगती है। यह केवल हार्मोनल बदलाव की वजह नहीं होती, बल्कि यह शनि की ऊर्जा के असंतुलन का संकेत भी हो सकता है।

Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
Surya Gochar 2025: 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन चार राशियों को होगा अच्छा फायदा

 
विज्ञापन

2 of 5
बाल झड़ने के पीछे के ज्योतिषीय कारण - फोटो : adobe stock
बाल झड़ने के पीछे के ज्योतिषीय कारण
  • जन्म कुंडली में शनि की स्थिति प्रतिकूल होना।
  • शनि की महादशा या साढ़ेसाती का प्रभाव चलना।
  • अष्टम या द्वादश भाव में शनि का स्थित होना।
  • चंद्रमा या लग्न पर शनि की दृष्टि पड़ना।
  • शनि का राहु या केतु से युति या दृष्टि संबंध बनाना।
विज्ञापन

3 of 5
शनि दोष से बचाव के उपाय  - फोटो : freepik
शनि दोष से बचाव के उपाय 
  • बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
  • इसके अलावा काली वस्तुओं का दान कर सकते हैं, जैसे काले तिल, काले कपड़े, काली दाल आदि।
  • शनि मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें, "ॐ शं शनैश्चराय नमः"।

4 of 5
शनि दोष से बचाव के उपाय  - फोटो : अमर उजाला
  • लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें चेहरा देखें और फिर इसे दान करे दें।
  • भृंगराज या नीम का तेल बालों में उपयोग करें, क्योंकि ये शनि की प्रकृति के अनुकूल माने जाते हैं।
  • यदि कुंडली में शनि की दशा या साढ़ेसाती चल रही है, तो किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से दशा शांति या विशेष उपाय की सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनि देव - फोटो : adobe
अगर आपने बाहरी रूप से हर संभव उपाय आजमा लिए हैं, लेकिन फिर भी बालों की समस्या बनी हुई है, तो एक बार अपनी कुंडली की गहराई से जांच करवाएं। कई बार समस्याओं की जड़ हमारे शरीर या जीवनशैली में नहीं, बल्कि ऊर्जा और ग्रहों के स्तर पर होती है। जब शनि की स्थिति कुंडली में असंतुलन पैदा करती है, तो इसका असर सिर्फ बालों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और करियर की स्थिरता पर भी प्रभाव डालता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें