फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Upay 2025: माघ महीने में राशि के अनुसार उपाय करने से चमकती है किस्मत और मिलती है सफलता

Sun, 19 Jan 2025 12:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

माघ का महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। हिंदू धर्म में इस माह को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस माह पवित्र नदियों में स्नान, दान और भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। माघ माह में राशि के अनुसार कुछ उपाय बहुत ही लाभकारी साबित होता है। 
विज्ञापन
1 of 13
माघ माह में कुछ उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। - फोटो : अमर उजाला
14 जनवरी से पवित्र माघ का महीना जारी है और यह 12 फरवरी तक चलेगा। हिंदू धर्म में माघ के महीने का विशेष महत्व होता है।  माघ के महीने में गंगास्नान, तीर्थराज प्रयागराज में कल्पवास, दान, सूर्य उपासना, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह में स्नान और दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ के महीने में कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और परेशानियां खत्म होती हैं। आइए जानते हैं माघ माह में राशि के अनुसार किन-किन उपायों को करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। 

Mauni Amavasya 2025: पितरों को प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
माह माह में राशिनुसार उपाय
मेष राशि

मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ माह में मेष राशि के जातकों को पानी में लाल फूल डाल कर स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए इस माह मसूर की दाल का दान करना शुभ होता है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के जातकों जीवन में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए माघ के महीने में पानी में दूध और गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां कम आती हैं। 

Magh Purnima 2025: कब है माघ माह की पूर्णिमा? जानें पूजा विधि, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
माघ में मिथुन राशि के जातकों को हरी मूंग की दाल का दान करना शुभ होगा। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। साथ ही पवित्र नदी में स्नान और अपने पितरों को तर्पण करना चाहिए। 

Astro Tips: माघ माह में काले तिल से जुड़े उपाय से बदल सकती है आपकी किस्मत, मिलता है पुण्य लाभ

विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं। माघ में चंद्रदेव को प्रसन्न करने लिए सफेद चीजों का दान करना अति शुभ होता है। इस उपाय से मानसिक शांति मिलती है और अधूरे काम पूरे होते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। अगर आपकी कुंडली में सूर्यदेव कमजोर हैं तो इन्हे बली बनाने में माघ में अनाज का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में पुण्य की प्राप्ति और जीवन में सकारात्मकता आती है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध देव होते हैं। ऐसे में माघ के महीने में इस राशि के जातकों को गंगास्नान करने के बाद दान और गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली आती है। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
माघ माह में तुला राशि के जातकों को अपनी कुंडली में कमजोर ग्रहों का मजबूत करने के लिए खीर का दान करना शुभ होता है। इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और परेशानियां दूर भागती हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। 
 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि चक्र में यह आठवीं राशि होती है और इसके स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में माघ माह में वृश्चिक राशि के जातकों को दान करना शुभ होगा। इस उपाय से पापों से मुक्ति और जीवन में खुशहाली आएगी। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
माघ माह में धनु राशि के जातकों गंगास्नान करना चाहिए और चने की दाल का दान करना शुभ रहता है। इस उपाय से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन से समस्याएं दूर होती हैं। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। ऐसे में माघ माह में शनिदेव की कृपा पाने के लिए काले तिल का दान करना चाहिए। इसके अलावा गरीबों को भोजन खिलाना चाहिए। इस उपाय से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लोगों को माघ माह में गंगा स्नान करना चाहिए या फिर घर में नहाने के पानी में गंगाजल और काला तिल डालकर स्नान करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इस उपाय से शनि से जुड़े दोषों से छुटकारा मिलेगा और सुख-शांति की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं और माघ में देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए हल्दी और पीले कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें