फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: जनवरी का नया सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, नौकरी और करियर में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Sun, 19 Jan 2025 11:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Rashifal 20 to 26 january 2025: 20 जनवरी 2025 से नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली हैं, जो 26 जनवरी को समाप्त होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Weekly Lucky Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
Weekly Rashifal 20 to 26 january 2025: 20 जनवरी 2025 से नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली हैं, जो 26 जनवरी को समाप्त होगा। ज्योतिष दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ और महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि कई ग्रह अपने स्थान में परिवर्तन कर सकते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो इस सप्ताह सूर्य अपने नक्षत्र में परिवर्तन करने वाले हैं और मंगल भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान ग्रहों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। विवाह के लिए किसी योग्य वर के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की संभव है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ अवसरों से भरा है। आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में भी किसी सदस्यों को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। निवेश में मनचाहा लाभ होने से घर के लिए किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आपके सितारे बता रहे हैं कि यह सप्ताह रिश्ते-नाते की दृष्टि से बेहद शुभ है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। विवाह के लिए किसी योग्य वर के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की संभव है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि  
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह लाभ के अवसरों से भरा है। नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह पर्सनल लाइफ में चल रही समस्याएं भी समाप्त होती नजर आएंगी। परिवार संग छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को मुनाफे में वृद्धि होगी। किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में रिश्ते मधुर होंगे।

4 of 5
किसी खास इंसान से दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आप शांति का अनुभव करेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। करियर की सभी बाधाएं भी समाप्त होंगी। संगीत, मीडिया व मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों से भी मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आपका आपके ससुराल में वर्चस्व बना रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसंगिनी के साथ किसी डेट या ड्राइव पर जा सकते हैं। किसी खास इंसान से दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आप शांति का अनुभव करेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह सप्ताह बेहद कल्याणकारी रहेगा। आपके जीवन में यह सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। सेहत में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो इस सप्ताह रास्ते साफ होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में निवेश से मनचाहा लाभ मिलने के योग बनेंगे। कोर्ट में चल रहा मामला अब समाप्त होगा। पिता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें