फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aggressive Zodiac Name : बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन राशि के लोग, अपनी बात मनवाने में रहते हैं आगे

Fri, 19 Jun 2026 02:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aggressive Zodiac Sign: ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ राशियों पर ग्रहों का ऐसा प्रभाव होता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ अपनी बात पर अड़े रहने की प्रवृत्ति अधिक दिखाई देती है। 
विज्ञापन
1 of 4
These Zodiac Are Most Aggressive - फोटो : अमर उजाला AI
Top Most Aggressive Zodiac Sign : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों का अपना अलग स्वभाव और व्यक्तित्व होता है। इनमें कुछ राशियों के लोग स्वभाव से काफी जिद्दी और अपने फैसलों पर अड़े रहने वाले माने जाते हैं। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव के कारण इन राशियों के जातक कई बार क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं। कहा जाता है कि, ये एक बार जिस बात को सही मान लेते हैं, उसे आसानी से बदलना पसंद नहीं करते। कई बार यही आदत इनके स्वभाव में गुस्सा और तीखापन भी बढ़ा देती है। खासतौर पर मेष , सिंह और कन्या राशि के लोग इस मामले में सबसे अलग माने जाते हैं। ऐसे में आइए इनके स्वभाव को जानते हैं।
Venus Weak Point: ये 3 चीजें कुंडली में शुक्र को करती हैं कमजोर, आज ही करें इन्हें दूर
विज्ञापन

2 of 4
These Zodiac Are Most Aggressive - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के लोग स्वभाव से बेहद जिद्दी और आत्मविश्वासी माने जाते हैं। इन्हें अपनी बात खुलकर कहना पसंद होता है। मान्यता है कि, इस राशि के लोग अगर ये किसी निर्णय पर पहुंच जाएं, तो वह आसानी से पीछे नहीं हटते हैं। मंगल के प्रभाव के कारण इनका गुस्सा तेज होता है और यह निडर भी होते हैं। अपने विरोधियों पर हमेशा विजय प्राप्त करते हैं। हालांकि, मेष राशि के लोग दिल से काफी साफ और सच्चे होते हैं। रिश्तों को निभाने में भी ये पूरी ईमानदारी दिखाते हैं।
Rajyog: निर्जला एकादशी पर प्रभावशाली राजयोग, इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
July Lucky Zodiac: जुलाई में इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी और धन लाभ की इच्छा होगी पूरी
 
विज्ञापन

3 of 4
These Zodiac Are Most Aggressive - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक स्वाभिमानी और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले माने जाते हैं। इन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता और यही कारण है कि कई बार ये बेहद जिद्दी नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि, सिंह राशि वालों पर सूर्य का प्रभाव अधिक होता है, क्यों वह इस राशि के स्वामी है। ऐसे में ये लोग प्रभावशाली होने के साथ-साथ सम्मान भी काफी प्राप्त करते हैं। अगर कोई इनके सम्मान को ठेस पहुंचाए, तो इन्हें जल्दी गुस्सा आ सकता है। इसके अलावा सिंह राशि वालों की नेतृत्व क्षमता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
These Zodiac Are Most Aggressive - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग शांत होते हैं, लेकिन वह अपने फैसलों को लेकर काफी दृढ़ होते हैं। यही कारण है कि, अक्सर यह जिद्दी माने जाते हैं। ये भावनाओं में बहकर निर्णय लेने के बजाय अपनी बातों पर अटके रहने के लिए जाने जाते हैं। हर चीज को तर्क और समझदारी से करते हुए यह सभी के जीवन में अपनी लग पहचान बनाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के अंदर अनुशासन अधिक होता है। इसके चलते कई बार लोगों से विवाद उत्तन्न भी होते हैं, जिस वजह से कई बार लोग इन्हें जिद्दी समझने लगते हैं।
Budh Uttarayan 2026: बुध की उत्तर दिशा में चाल से 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेंगे नए अवसर

Gajalakshmi Rajyog: 4 जुलाई तक इन राशि वालों का चमका रहेगा समय, गजलक्ष्मी राजयोग दिलाएगा लाभ-सम्मान और सफलता
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें