Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 27 जुलाई 2026 को शनि देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि, शनि इसी अवस्था में 11 दिसंबर 2026 की सुबह 3:51 बजे तक रहेंगे। शनि की यह वक्री चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे कुछ राशियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में अच्छे बदलाव और सफलता के योग बन सकते हैं। दरअसल, शनि को नवग्रहों में कर्म, संघर्ष और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि की इस बदलती चाल से इन जातकों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी संभव है। ऐसे में आइन इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।