फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Rashifal June 2026: कैसा रहेगा कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

Mon, 01 Jun 2026 06:50 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kumbh Monthly Rashifal June 2026: जून में शनि आपको सावधानी और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने की सीख दे रहे हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए जून का पूरा माह कैसा बीतने वाला है।
 
विज्ञापन
1 of 5
कुंभ राशि मासिक राशिफल जून 2026 - फोटो : AI
Aquarius Monthly Horoscope: June 2026: कुंभ राशि वायु तत्व की स्वतंत्र सोच, नवीन दृष्टिकोण और बौद्धिक क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक अलग सोच रखने वाले, सामाजिक और दूरदर्शी होते हैं। हालांकि कई बार अपनी ही सोच पर अधिक भरोसा या भावनात्मक दूरी रिश्तों में चुनौती पैदा कर सकती है। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें कर्म, धैर्य और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। जून में शनि आपको सावधानी और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने की सीख दे रहे हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए जून का पूरा माह कैसा बीतने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
करियर और व्यापार - फोटो : AI
करियर और व्यापार
जून का महीना कामकाज में अतिरिक्त सतर्कता की मांग करता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में लापरवाही से बचना होगा, क्योंकि छोटी गलती भी वरिष्ठों की नाराजगी का कारण बन सकती है। कार्यस्थल पर व्यवहार और संवाद दोनों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

दूसरे सप्ताह में करियर या कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि यह यात्रा अपेक्षा से अधिक खर्चीली और थकाऊ लग सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को खर्चों पर नियंत्रण रखने और जल्दबाजी में निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार और प्रेम जीवन - फोटो : AI
परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों को समय देना इस महीने बेहद जरूरी रहेगा। परिवार की जरूरतों और भावनाओं को समझने का प्रयास करें, क्योंकि व्यस्तता के कारण दूरी महसूस हो सकती है।

प्रेम और वैवाहिक संबंधों में ईगो को जगह न दें। यदि कोई मतभेद हो, तो पहल करके संवाद शुरू करें। रिश्तों में संवेदनशीलता और धैर्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
 

4 of 5
स्वास्थ्य - फोटो : AI
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
यह महीना मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ा सकता है। गलत संगति, विवाद या अनावश्यक बहस से दूरी बनाकर रखें। तनाव और अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।


Navamsa Kundali: करियर, विवाह और भाग्य के संकेत देती है यह कुंडली, आखिर क्या होती है नवमांश कुंडली?
June 2026 Panchak: जून में इस दिन शुरू होगा मृत्यु पंचक, इन 5 कामों से रहें दूर
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाय
प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें तथा श्रीकृष्ण स्तोत्र का पाठ करें। बुधवार या गुरुवार को गौसेवा करना शुभ रहेगा।


Mulank 7: रिसर्च और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में कमाते हैं बड़ा नाम, जानें मूलांक 7 वालों के लिए करियर विकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें