Angarak Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में राहु को भ्रम, अचानक घटनाओं और अप्रत्याशित बदलावों का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और आक्रामकता का प्रतीक ग्रह है। फरवरी 2026 में जब मंगल गोचर करके कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तब पहले से वहां विराजमान राहु के साथ उनकी युति बनेगी। इस ग्रह-संयोग से अंगारक योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है। यह योग व्यक्ति के विचार, व्यवहार और निर्णयों पर गहरा असर डाल सकता है।
Solar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को करना होगा चुनौतियों का सामना
खास बात यह है कि यह अंगारक योग शनि की राशि कुंभ में बन रहा है, जिससे इसका प्रभाव और भी गंभीर माना जा रहा है। शनि की अनुशासनात्मक ऊर्जा के बीच मंगल और राहु की उग्रता कई लोगों के जीवन में तनाव, टकराव और अचानक समस्याएं ला सकती है। विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। यह योग 2 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा, जब मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और यह युति समाप्त होगी। तब तक सावधानी और सही उपाय अपनाने से इसके नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Mulank 3: नेतृत्व, ज्ञान और सलाह देने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, जानें किन क्षेत्रों में होते हैं कामयब