फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि राशि परिवर्तन के बाद बनेगा बहुत ही शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों के लिए आएगा शुभ समय

Tue, 25 Mar 2025 02:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

02 अप्रैल को वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु के होने से बहुत ही शक्तिशाली और शुभ राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों को लाभ मिलन के योग हैं।
विज्ञापन
1 of 4
चंद्रमा-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग - फोटो : Freepik
साल 2025 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन 29 मार्च को होगा जब शनिदेव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद 02 अप्रैल को शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुख-समृद्धि और जीवन के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति और मन का कारक ग्रह चंद्रमा की वृषभ राशि में युति होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि वालों की किस्मत में बदलाव देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ और आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग बनने से कौन-कौन सी राशियां भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
02 अप्रैल को गजकेसरी राजयोग के निर्माण से वृषभ राशि के जातकों को बहुत ही अच्छा और सकारात्मक लाभ मिलेगा। आपकी कुंडली में यह राजयोग लग्न भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यों सफलता और धन लाभ के तरह-तरह के मौके मिलेंगे। करियर-कारोबार में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

Surya Grahan: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कार्य सिद्धि और सफलता के लिए करें इन मंत्रों का जाप
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इससे लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और कोई नई डील हासिल हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे जो काम आपके अधूरे थे वह अब पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 

Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बुध करेंगे गोचर
 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग के बनने से नौकरी-कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। यह राजयोग आपके दशम भाव यानी कर्म के स्थान पर बनने जा रहा है। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार में होगा। व्यापार में नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें