फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhik Maas 2026 Rashifal: अधिकमास में ग्रहों का शुभ संयोग, 15 जून से पहले सुधरेगा इन राशियों का समय

Wed, 20 May 2026 07:56 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Adhik Maas 2026: भगवान विष्णु को समर्पित अधिकमास 2026 में कई शुभ और दुर्लभ राजयोग बनने जा रहे हैं। इन राजयोगों का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जानिए अधिकमास 2026 की तिथि, शुभ योग और किन राशियों पर पड़ेगा इसका सकारात्मक असर।
 
विज्ञापन
1 of 5
अधिकमास राशिफल - फोटो : amar ujala
Adhikmaas Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार अधिकमास को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। यह महीना भगवान विष्णु की आराधना और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। साल 2026 में अधिकमास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ। दान-पुण्य और भगवान विष्णु की भक्ति करना अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार का अधिकमास कई मायनों में खास रहने वाला है। इस अवधि में कई दुर्लभ और शुभ राजयोग बनने जा रहे हैं। जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की। धन लाभ और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं अधिकमास 2026 में बनने वाले प्रमुख राजयोग और उनसे किन राशियों को लाभ मिल सकता है।
Surya Nakshatra Parivartan 2026: 25 मई से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर में आएगा बड़ा उछाल
June Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा जून, नौकरी-यात्रा और लाभ के मिलेंगे अवसर
विज्ञापन

2 of 5
अधिकमास पर बनने वाले राजयोग - फोटो : adobe stock
अधिकमास पर बनने वाले राजयोग 
अधिकमास 2026 ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस पवित्र महीने के दौरान कई शुभ और प्रभावशाली राजयोग बनने वाले हैं। जो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अधिकमास समाप्त होने से पहले 15 जून 2026 तक दो बार गुरु पुष्य योग का निर्माण होगा। जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस अवधि में गजकेसरी योग भी बनेगा। जो धन। मान-सम्मान और सफलता दिलाने वाला माना जाता है। वहीं लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
अधिकमास 2026 कर्क राशि के जातकों के लिए राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार में लंबे समय से चल रहे तनाव और विवाद समाप्त हो सकते हैं। घर का माहौल पहले से ज्यादा शांत और सुखद रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सेहत में सुधार होने से मानसिक चिंता भी दूर हो सकती है। कुल मिलाकर यह समय भावनात्मक और आर्थिक दोनों रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।

4 of 5
बिना किसी बड़े कर्ज या लोन के जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अधिकमास 2026 शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान बन रहे राजयोग आपके कई अधूरे काम पूरे कराने में मदद कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत में सुधार आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी राहत मिल सकती है और बिना किसी बड़े कर्ज या लोन के जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। इससे आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी अधिकमास 2026 काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में चल रही चिंताएं धीरे-धीरे कम होंगी। खासतौर पर पिता की सेहत में सुधार आने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आप अपने कार्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। यह समय परिवार और करियर दोनों के लिए शुभ संकेत दे रहा है।इस दौरान हंस महापुरुष राजयोग और पुष्कर योग का भी निर्माण होगा। जिनका प्रभाव करियर। व्यापार और वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। साथ ही लाभ दृष्टि राजयोग बनने से कई राशियों को अचानक धन लाभ और नए अवसर मिलने की संभावना है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें