वृष
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। यह राशि चक्र में दूसरी नंबर की राशि है। स्वामी ग्रह शुक्र होने के कारण इन राशि के जातकों पर हमेशा संपन्नता और वैभव बना रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इनके किसी कार्य में थोड़े प्रयास करने मात्र से ही सभी तरह के कार्य पूरे हो जाते हैं। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।