फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Venus Conjunction: वृषभ राशि में शुक्र और सूर्य की युति, इन राशि वालों के धन-संपत्ति में भारी इजाफा

Mon, 20 May 2024 03:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sun Venus Conjunction - फोटो : अमर उजाला
Sun Venus Conjunction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और अन्य ग्रहों के साथ बनने वाली युति का विशेष महत्व होता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं। जिनका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। मई माह में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन हुआ है और दूसरे ग्रहों के साथ युति भी बनी है। आपको बता दें कि सूर्य और शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण वृषभ राशि में युति का निर्माण हुआ है। 14 मई को सूर्य मेष राशि की यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में प्रवेश किया है, वहीं 19 मई को धन, सौंदर्य, भोगविलास और वैभव के दाता ग्रह शुक्र भी वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। वृषभ राशि में सूर्य-शुक्र की युति से कुछ राशि वालों को धन लाभ और सुख-सुविधाओं में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं जिन्हे इस युति का सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों को सूर्य-शुक्र की युति बहुत ही लाभदायक रहने वाली साबित हो सकती है। इन दोनों ही ग्रहों की युति आपकी ही राशि में लग्न भाव में बन रही है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास, काम करने की क्षमता और व्यक्तित्व में निखार आएगा। धन और वैभव में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आपकी कुंडली में यह संयोग कर्म भाव में बन रहा है। ऐसे में आपके कार्यक्षेत्र में आपको लाभ और उपलब्धि मिलने के योग हैं। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर और वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकता है। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार और अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग भी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को भी सूर्य-शुक्र की युति बहुत लाभकारी साबित होगी। इनको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे हर एक कार्य समय पर पूरा होगा। सूर्य-शुक्र की युति आपकी कुंडली के आय और लाभ के स्थान पर बन रही है। इस तरह से आपकी आय में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिलेगा। करियर के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें