महान ग्रह शुक्र 19 मई को सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्रदेव इस राशि पर 12 जून की शाम 6 बजकर 29 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि इनकी स्वयं की राशि है इसलिए जिन जातकों के जन्म कुंडलियों में ये योग कारक होंगे उनके लिए तो वरदान की तरह हैं। वृषभ राशि वालों के लिए तो इनका परिवर्तन खुशियों भरा रहेगा ही, अन्य राशियों के लिए इस गोचरकाल का प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। अपने योजनाओं की गोपनीयता बरकरार रखें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है सावधान रहें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्र का स्वयं अपनी ही राशि पर गोचर करना किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल फलकारक रहेंगे। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सार्थक रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम का अवसर प्रदान करेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं और घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उनके लिए भी यह समय सर्वोत्तम रहेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान और वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। सरकारी विभागों में भी रुके कार्य संपन्न होंगे। समाज के संभ्रांत लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से यह समय उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र सामाजिक पद प्रतिष्ठा में तो वृद्धि करेंगे ही, नई-नई जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर आएगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय और अनुकूल ही रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति भी रुचि और बढ़ेगी। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। हर समय दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन अथवा विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपको ऐसे सुखद फल प्रदान करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। जहां भी भाग्य आजमाने की कोशिश करेंगे सफलताएं आपका कदम चूमेंगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना पड़ेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। नौकरी में भी पदोन्नति और सम्मानित वृद्धि के योग बन रह हैं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। जहां तक संभव हो विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र सफलताओं का नया अध्याय लिखने का योग बनाएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे। व्यापार में भी अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नए अनुबंध हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव सामान्य फलकारक ही रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और कर्ज के लेनदेन से भी बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करेंगे तो सफलताओं का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद और दूरगामी रहेगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो इनका आगमन किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में सुखद अनुभूति रहेगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो यह अवसर उपयुक्त रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। योजनाएं भी कारगर सिद्ध होगी।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से अच्छा ही कहा जाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। काफी दिनों का अधूरा संकल्प पूर्ण हो सकता है| सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो यह अवसर उपयुक्त रहेगा। नए-नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए अपेक्षाकृत सामान्य फलकारक ही रहेगा यद्यपि जितनी मेहनत करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी फिर भी सफलता का सुखद का एहसास होगा। भाग्य उन्नति होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। परिवार में छोटे सदस्यों से आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। विदेशी नागरिकता अथवा कंपनी में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।