फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: 30 जून तक तीन राशि वाले लोग रहें सतर्क, शनि-मंगल की अशुभ युति का हो सकता है प्रभाव

Mon, 12 Jun 2023 10:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला
जून का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी उथल-पुथल रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हुए शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का निर्माण करते हैं। ग्रहों राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार इस माह शनि और मंगल दोनों ही ग्रहों की अशुभ युति बन रही है। शनि-मंगल की युति से इस समय षडाष्डक योग बन रहा है। दरअसल पृथ्वी पुत्र मंगल शनि से छठे भाव में मौजूद होने के साथ इन दोनों ग्रहों की युति बनी हुई। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस तरह के योग को बहुत ही अशुभ योग माना जाता है। इस अशुभ योग से 3 राशियों के जातकों के ऊपर कुछ बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां...
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के मुताबिक षडाष्टक योग कर्क राशि के जातकों के लिए अशुभ कारी हो सकता है। कर्क राशि के ऊपर मंगल का प्रभाव ज्यादा होने की वजह से इनके ऊपर काम का दबाव काफी रहने की वजह से जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यों में आपको असफलताएं देखने को मिल सकती है। कोई भी नया काम शुरू न करें और किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों के ऊपर भी मंगल शनि के संयोग से बना अशुभ योग हानिकारक सिद्ध हो सकता है। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद बना रह सकता है। इसलिए आपको कई मामलों में बेहद ही सावधानी से बोलना होगा। इस दौरान आपको कोई भी जमीन-जायदाद से संबंधित सौदा बहुत ही सावधानी से करना होगा नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि बहुत ही सावधानी से चलाएं और अपने सेहत का अच्छे ढ़ंग से ध्यान रखें।
 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
आपके लिए षडाष्टक योग किसी भी लिहाज से शुभ नहीं रहेगा। आपको धन की हानि हो सकती है। बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी नया निवेश या फिर नई योजनाओं पर काम बहुत ही सूझबूझ के साथ आपको करना होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें