Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके पति/पत्नी या करीबी मित्र इस समय आप पर पूरी तरह से मेहरबान हैं। दूरियों को कम करने के लिए आपको स्वयं कुछ प्रयास करने चाहिए। दिल के मामलों में सोच समझ कर नहीं बल्कि प्यार और कोमलता से आगे बढ़ें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आप के लिए अच्छा है क्योंकि आज आप जीवन से पूरी तरह से संतुष्ट महसूस करेंगे। अब आप ज़िन्दगी में बड़ी योजनाएं बनाने और रिस्क लेने के बारे में सोचेंगे, यही नहीं आप लवलाइफ के लिए भी कुछ बड़ा विचार करेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दुश्मन या किसी से विवाद दोनों ही आपको उदास कर सकते हैं। कोई खुशखबरी आपका इंतज़ार कर रही है जिससे आप जीवन के इस चरण को अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे। अपने पार्टनर और अपने बीच में कोई भी गलतफहमी न आने दें अन्यथा आपके प्रेम की बगिया मुरझा सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके लिए आपका सामाजिक और निजी जीवन पहले नंबर पर हैं। आप अपने अतीत को भुला कर आगे बढ़ना चाहते हैं, इसके लिए आप पुराने दोस्तों के साथ सुलह करें और उनके साथ समय बिताएं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपकी एक तीव्र इच्छा अपने साथी से अपने प्यार का इजहार करना है और इसके लिए आप कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते। प्यार में रचनात्मकता आपकी लवलाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी इसलिए अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाएं और अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका पार्टनर आपसे बहुत उम्मीदें रखता है और आप भी इन्हे पूरा करने में पूरी जान लगा देंगे। आपका आत्मविश्वास आपके रिश्ते को रंगीन करने में जादू जैसा काम कर सकता है।अगर रिश्ता नया है तो उसे अतिरिक्त समय दें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक ठाक है। आपके और आपने स्वीटू के बीच में कोई अनबन है जिसे आप दोनों ख़त्म करना चाहते हैं तो साहस करके इन दूरियों को कम कर लें। याद रखें रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज कुछ रोचक और शिष्ट लोगों का आपके जीवन में आगमन हो सकता है जो प्रभावित करेंगे। अपने सोलमेट का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने रोमांटिक जीवन को महकाने के लिए अभी कुछ खास प्रयास कर के अपने प्रिय को खुश करें। आपके सहयोगी और सह कार्यकर्ता आपके गुणों से परिचित है और आपको उनसे नए आइडियाज मिलेंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं। आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है। छोटे भाई बहन आपके साथ समय बिताना चाहेंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप दोनों के बीच की समझदारी के कारण आपका प्यार भरा जीवन अच्छा है। प्रेम और रोमांस के लिए सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए इस दौर का दिल खोल कर स्वागत करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने रोजाना के व्यस्त जीवन से छुट्टी लेकर आज आराम करें। यह समय अपने पार्टनर के साथ बिताने के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि अपने प्यार की गर्मी से आप हर गलतफहमी को पिघला सकते हैं।