फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: 700 साल बाद बना 5 राजयोग, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, धन-दौलत में बढ़ोतरी के संकेत

Wed, 08 Mar 2023 06:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
astrology - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में ग्रहों- नक्षत्रों और शुभ योग का खास प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इन ग्रहों और नक्षत्रों के गोचर से कई तरह के राजयोग और शुभ योगों का निर्माण होता है। यह शुभ योग व्यक्ति के जीवन में कई तरह के शुभ परिवर्तन भी लाते हैं। इस समय भी ग्रहों और नक्षत्रों के ऐसा संयोग बन रहा है। 700 साल बाद 5 तरह के राजयोग का संयोग बन रहा है। जिसमें ये राजयोग इस प्रकार है- केदार, हंस, मालव्य, चतुष्चक्र और महाभाग्य राजयोग। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कई राजयोग एक साथ बनता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर अवश्य ही पड़ता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनका इस राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
पांच राजयोग में से दो राजयोग कर्क राशि के जातकों को प्रभावित कर रहे हैं। आपकी कुंडली में हंस और मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र और गुरु दोनों ही शुभ ग्रह आपकी राशि से भाग्य भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में कर्क राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है। करियर के संबंध आपको अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापारी गण को शानदार मुनाफा मिलने के संकेत है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। संतान का सुख प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के ऊपर भी पांच राजयोग का लाभ शानदार तरीके से मिलेगा। आपकी राशि में ग्रहों का गोचर कुंडली के सप्तम भाव में मालव्य राजयोग बनने से अच्छा फायदा मिलेगा। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी और जीवनसाथी का होता है। ऐसे में जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा। अच्छी सफलता मिलने के संकेत है। जो लोग किसी व्यापार में लगे हुए हैं उनके लिए कुछ नया अवसर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
5 तरह का राजयोग बनने से मिथुन राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। नौकरी में कुछ अच्छा और बड़ा हासिल करने में कामयाबी हासिल होगी। गुरु ग्रह आपकी कुंडली में आपके कर्म भाव में उच्च भाव में है। अचानक से धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग बेरोजगार है उनको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोइ नई जिम्मेदारी आपको मिलने से आपके ख्याति और रुतबा बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए हंस और मालव्य राजयोग काफी शुभ परिवर्तन लाने की तरफ इशारा दे रहा है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपक साहस में वृद्धि होगी। काम-धंधे में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको अचानक से अच्छा खासा धन हासिल हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह राजयोग किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। रूके हुए कामों में तेजी आएगी। आपका मान-सम्मान और रुतबे में बढ़ोतरी होगी। 

यह भी पढ़ें-
Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकती है धन हानि
Holi 2023 Gulal Ke Upay: पति पत्नी में रहती है अनबन तो होली पर जरूर करें गुलाल के ये उपाय, संबंध होंगे मधुर
Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर राहु ग्रह का दिखेगा असर, करें ये उपाय, दुष्प्रभाव होगा कम
Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी और दान, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें