Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 31 मार्च 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 31 March: आज 31 मार्च, सोमवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्राचारिणी की पूजा-आराधना का दिन है। आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो आज के दिन कुछ राशि वालों को फायदा मिलने की अच्छी संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे । वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होगा।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 31 मार्च का राशिफल...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। संतान के साथ आप कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा। आप यदि किसी की भलाई के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। आप राजनीति के काम में बहुत ही सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको कोई बहलाने फुसलाना की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको किसी बात को मिल बैठकर सुलझाना होगा। आप अपने घर के कामों के लिए भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको आपका कोई मित्र किसी काम को लेकर गलत सलाह दे सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत को जारी रखना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। आप जीवनसाथी से भविष्य को लेकर किसी योजना पर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे छोटा ना समझे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर उलझने अधिक रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप धन को लेकर रुके हुए कामों को करने के लिए परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को लेकर अपनी मनमानी चलने से बचना होगा।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने किसी पुराने वाद-विवाद को समाप्त करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी इच्छाएं बढ़ने से परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। आपको अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपसे कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी के कारण कोई गड़बड़ी हो सकती है। आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। आपको काम को लेकर कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। आप किसी काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों सलाह ले सकते हैं।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा, तभी वह दूर होंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी माताजी से कुछ कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी में बदलाव के लिए आपसे सलाह ले सकता है। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। संतान के भविष्य से जुड़ा आप कोई फैसला ले सकते हैं। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में ही निपटाना बेहतर रहेगा।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी से उधार का लेनदेन किया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। आप भगवान के भक्ति में काफी ध्यान लगाएंगे। आपको किसी से कोई बात बहुत ही संयम रखकर कहनी होगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में भी कोई आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। जीवनसाथी की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपका अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर कोई विरोध भी उत्पन्न होने की संभावना है। आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियां को बढ़ा सकते हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा।