फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा और मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, पढ़ें राशिफल

Wed, 30 Apr 2025 06:16 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
30 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 30 April: आज अक्षय तृतीया है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह तिथि बहुत ही शुभ और अबूझ तिथि मानी जाती है। दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक आज के दिन कुछ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। नौकरी-कारोबार में बिगड़े काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होगा। भागदौड़ बनी रहेगी और सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 अप्रैल का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर यदि आपका मन परेशान था, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करेंगे। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की आप योजना बना सकते हैं।

Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति, जानें कौन सी 4 राशियां रहेंगी लाभान्वित

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग बना रहेगा। कोई खुशखबरी  मिलने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। संतान को परीक्षा में अच्छे सफलता मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको किसी नये वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। कामकाज को लेकर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने बिजनेस में कोई बड़ा काम मिलने से आपको कुछ और लोगों को भी शामिल करना पड़ सकता है। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। आपको अपने कामों को समय रहते निपटाना होगा। आपके किसी मित्र से संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए आप किसी दूसरे की बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप कामों को लेकर अधिक मेहनत करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपको व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। रक्त संबंधों रिश्तों में मधुरता आएगी। माता-पिता आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहेगी, जिससे आप प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से कोई महत्वपूर्ण बात को साझा ना करें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कोई शारीरिक समस्या आपको परेशानी देगी। आप अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलें और जो जरूरी हो उन्हें ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। सामाजिक कामों पर आपकी अच्छी छाप रहेगी। आप अपनी कला से अच्छा नाम कमाएंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है और आपके किए गए कामों की सराहना होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा समय रहते करना होगा।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको फिर से समस्या दे सकती हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में ज्यादा नहीं बोलना है और आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्याएं भी दूर होती दिख रही है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी बात को लेकर दिखावा न करें।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाए। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन पार्टनरशिप आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
व्यापार कर रहे लोगों के ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा। आपको अपने घर और बाहर के कामों में समानता बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। लेनदेन आप किसी अजनबी से ना करें, क्योंकि आपको उस धन के मिलने में समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप सामाजिक कामों में एक अच्छी पहचान बनाएंगे, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप राजनीति में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। निजी मामलों में आप थोड़ा ध्यान देकर कामों को करें। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी धन संबंधित मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएंगे, तभी आपके काम पूरे होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें