फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: कर्क और कुंभ राशि के लोग कहेंगे अपने दिल की बात, पुराने गिले-शिकवे खत्म होंगे

Wed, 30 Apr 2025 06:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 30 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में नए रंग भर सकते हैं। पुराने रिश्तों में भी नई ताजगी का अनुभव होगा। किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। छोटे-छोटे गिले-शिकवे खुद ही दूर हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम संबंधों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। यदि कोई दूरी बनी हुई थी, तो उसे मिटाने का सुनहरा अवसर है। साथी से मिलने का अवसर मिलेगा और पुराने दिन फिर से लौटते हुए महसूस होंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज दिल और दिमाग के बीच हल्की खींचतान रह सकती है। अगर किसी बात को लेकर उलझन है तो साफ-साफ संवाद करें। रिश्तों को संभालने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज भावनाएं गहरी होंगी। किसी पुराने मित्र या साथी से मुलाकात दिल को खुशी दे सकती है। यदि किसी से नाराजगी है तो उसे प्रेम से सुलझाने का प्रयास करें। नया प्रेम संबंध भी बन सकता है
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने स्वाभिमान और प्रेम के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। अगर आप अपने मन की बात दिल से कहेंगे तो रिश्ते में मजबूती आयेगी। अहंकार को आज पीछे छोड़ दें, प्रेम में जीत सच्चाई से होती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज रिश्तों को लेकर अत्यधिक सोच-विचार से बचें। छोटे-छोटे मामलों को बड़ा न बनाएं। साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें, रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। सरलता से दिल की बात कहना फायदेमंद रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज का दिन साथी के साथ अच्छे समय बिताने के लिए बहुत शुभ है। नए रिश्तों की शुरुआत का भी योग है। सौम्य वाणी और मीठे व्यवहार से प्रेम और गहरा होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): भावनाएं गहरी रहेंगी और प्रेम में सच्चाई की परीक्षा हो सकती है। जो भी कहें, दिल से कहें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। छुपी भावनाओं को आज उजागर करना आपके लिए शुभ रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज दिल आज़ादी चाहेगा, लेकिन रिश्तों की गरिमा को भी समझना जरूरी है। जीवनसाथी या प्रियजन से संवाद करते समय थोड़ी गंभीरता बरतें। खुला दिल लेकर आगे बढ़ेंगे तो प्रेम के रास्ते आसान होंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): काम-काज में व्यस्तता के बावजूद प्रेम को नजरअंदाज न करें। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। यदि आप अपने दिल की बातें साझा करेंगे तो प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपनी अलग सोच से प्रियजन को प्रभावित कर सकते हैं। रिश्तों में स्वतंत्रता तो बनी रहेगी लेकिन साथ ही आपसी समझ भी बढ़ेगी। कोई छोटी-सी बात रिश्ते को गहरा कर सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  कोई पुराना प्यार याद आ सकता है या नया कोई विशेष व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। दिल की बात कहने के लिए समय उत्तम है, संकोच न करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें