Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 29 अप्रैल 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 29 April: 29 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक आज के दिन कुछ राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी। कमाई के मामले में कुछ लोगों को अच्छी आमदनी के योग हैं। आज के दिन खर्च के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला रहेगा। कुछ राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। सेहत संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 29 अप्रैल का राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश रखने की आवश्यकता है। आप बड़ों के सामने कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप यदि किसी काम को पूरा करने के लिए परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचारकर सकते हैं। Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से अच्छी पटेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। दानपुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। निजी विषयों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी से कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में चल रहे कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। यदि आपको किसी बात को लेकर मन में भ्रम बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपके किसी काम को लेकर परिवार के सदस्यों से खटपट होने की संभावना है।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों का सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी में यदि आप बदलाव करने की योजना ना बना रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार को किसी सदस्य की नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आपकी कोई पुरानी गलती आपको परेशान करेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर ढील दे सकते हैं।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की मदद से आपके और जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाना है।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर खुशियां आएंगी, क्योंकि आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें तो ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में ढील देने से बचना होगा।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने खर्चे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपनी अच्छी सोच को कार्यक्षेत्र में बनाए रखें। आपके कुछ काम पूरा करने के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रिश्तों में एकजुटता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जो आपको खुशी देंगी। आपकी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोग आपसे काफी खुश रहेंगे।