फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया से पहले इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, शनि-शुक्र होंगे मेहरबान

Mon, 28 Apr 2025 01:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र बीते 26 अप्रैल को रात 12 बजकर 2 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया और दूसरी तरफ शनिदेव भी आज यानी 28 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
1 of 4
शनि-शुक्र युति का प्रभाव - फोटो : Adobe Stock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अतंराल पर राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि न्याय और कर्मफलदाता शनि और शुक्र मीन राशि में हैं इसके साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी कर रहे हैं। 28 अप्रैल को शनि अपने आधिपत्य वाले नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश किया है। इस तरह से शनि-शुक्र की युति एक ही नक्षत्र में हुआ है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर अवश्य ही देखने को मिलेगा। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक शुक्र बीते 26 अप्रैल को रात 12 बजकर 2 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर लिया और दूसरी तरफ शनिदेव भी आज यानी 28 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है। इस तरह से आज शनि-शुक्र की युति उत्तराभाद्रपद में बनी हुई है। आइए जानते हैं शनि-शुक्र की युति से किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। इससे नौकरी और व्यापार करने वालों को अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्दि हो सकती है। रिश्तों में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा। आने वाला समय अच्छा बीतेगा। धन लाभ के अवसरों में इजाफा होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अचानक से कहीं फायदा मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी और इच्छाएं पूरी होगी। 

शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर में सफलता के योग

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए शनि-शुक्र के नक्षत्र की युति बहुत ही अनुकूल साबित होगाी। इन दोनों की युति छठे भाव में हुई है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और व्यापारियों को लाभ के मौके मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बना दुर्लभ राजयोग, इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में धन लाभ के योग

विज्ञापन

4 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को लिए शुक्र-शनि की युति शुभ साबित होगी। नौकरी और व्यापार में अपार सफलता प्राप्ति करने के योग हैं। यह युति आपकी राशि के नवम भाव यानी भाग्य भाव में हुआ है जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां रहेगी। मेल-मिलाप बढ़ेगा। धर्म और अध्यात्म की तरफ आपका रूझान बढे़गा। काम के सिलसिल में यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें