Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 फरवरी 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 28 February:आज सभी 12 राशियों में से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन कुछ राशि वालों को धन लाभ के बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे। अचानक लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आज के दिन कुछ राशि वालों के बेफिजूल के खर्चों में कटौती होगी। प्रियजनों के साथ समय व्यातीत करेंग और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं और आपकी किसी पुरानी संपत्ति से भी इनकम बढ़ेगी।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है। संतान के विवाह की बात पक्की होने से आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण संतान की जरूरतों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आपको उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आपकी कुछ नई कोशिश से रंग लाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा और धन को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। संतान को किसी नए स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपके परिवार में भाई- बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। पारिवारिक बिजनेस में वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय के कुछ पुराने सोर्स भी बढ़ेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप मौज-मस्ती में लगे रहेंगे। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपके उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी संपत्ति संबंधित मामले में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी किसी गलती के कारण कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी जोखिम में हाथ डालने से बचना होगा। साझेदारी में भी आपको पूरी लिखापढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने के संभावना बहुत कम है। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको मिलना मुश्किल होगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता से। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ शौक मौज की वस्तुओं की खरीदारी बिना सोचे समझे करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला चुकता होगा। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा, तो आप उसमें गिले शिकवे न निकाले।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा करके पछताएंगे। आपको अपनी किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप मनचाहा खर्च कर सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। माताजी से आप किसी मां की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आप दूसरों की भलाई में भी अच्छा धन खर्च करेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष किसी के किसी व्यक्ति से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को सहयोगियों से काफी राहत मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।