फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 March: शुभ योग बनने से इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें दैनिक राशिफल

Mon, 24 Mar 2025 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 मार्च 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
24 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock
आज सप्ताह का पहला दिन है और चैत्र माह कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। आज के दिन कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों को आज का दिन सतर्क रहने होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी। वहीं आज कुछ आपको वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। 

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 24 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अब जो भी प्रयास करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको किसी नए पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ननिहाल पक्ष आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से भी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका उलझनों को लेकर मन परेशान रहेगा। वरिष्ठ सदस्य आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप सुख-साधनों में मनोरंजन के काम पर अच्छा खर्च करेंगे। आप बिना सोचे समझे कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपका इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। जो आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती देंगे।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। धन संपत्ति को लेकर आप थोड़ा सोच समझकर चले। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। नौकरी में लोगों को अपने कामों में बदलाव लाने के बारे में सोचना होगा। आपको अपनी संतान से किए हुए बातें को बुरा करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको बिजनेस में डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आपकी योजनाएं काम करेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। आपको बड़ा टेंडर मिल सकता है। संतान सरकारी नौकरी की तैयारी में काफी मेहनत करेगी। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचें। वाहनों का प्रयोग भी आपको सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी अच्छी छवि निखरेगी। आप किसी को धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी नए मकान की खरीदारी के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही सौदा करें। किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले को लेकर आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपका स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। माता-पिता का आपको बड़ा सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपके बिजनेस को चार चांद लगेंगे। संतान से किए हुए वादे को भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपके परिवार में किसी से कहासुनी होने की संभावना है। संतान नौकरी में कोई बदलाव के बारे में सोच विचारकर सकती है।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी की कहीसुनी बातों में ना आए। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य रखकर निपटना होगा। आप किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने की संभावना है। आपको अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको यदि कोई सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। लव लाइफ में आपको अपने साथी से अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आप एक दूसरे को पहले बेहतर जानेंगे। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ मिलकर कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप अपने जरूरी मामले को कल पर टालने से बचें। दान-पुण्य के कार्य करें। परोपकार के कार्यो में हिस्सा लेंगे।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है और आप अपनी संतान को कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की सोच सकते हैं। आपको अपने भाइयों का बड़ा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में ही निपटना बेहतर रहेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से आपकी बेवजह बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आप घर या बाहर किसी काम को लेकर बेवजह क्रोध न करें।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। आपके जूनियर कामों में आपका पूरा साथ देंगे। भगवान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा टेंशन रहेगी, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपनी इनकम के सोर्स को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें