Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 अप्रैल 2025 का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 20 April: आज रविवार, 20 अप्रैल है। आज के दिन बहुत ही शुभ और फलदायी योग का निर्माण हुआ है जिस कारण से आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शानदार बीतने वाला है। कुछ राशि वालों को आज धन लाभ अचानक से मिल सकता है। कुछ को नौकरी में सफलता तो कुछ को व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आज के दिन सुख-सुविधाओं में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। वहीं आज के दिन कुछ राशि वालों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आपको संभालने की कोशिश करें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को शामिल करना बेहतर रहेगा। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा और आपकी किसी नए कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपके दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। Shani Dev Ki Priya Rashi: शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का भाग्य बदलता है, मिलता है अपार धन और प्रतिष्ठा
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी मौज मस्ती करने की आदत के कारण कुछ गड़बड़ी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर मिलने से आपके मन में खुशियां रहेंगी, लेकिन आप राजनीति में थोड़ा सोच समझकर बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आप जीवनसाथी से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, लेकिन आपके बॉस उसमें आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी खेलकूद के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित है, तो वहां कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। आपका कोई काम यदि रूपए पैसे को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर सोच समझकर ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। संतान नौकरी से किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुरानी टेंशन से छुटकारा मिलेगा, जिसे आप काफी हद तक महसूस करेंगे, लेकिन आपको कामों को लेकर आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाना है, नहीं तो इससे आपके काफी काम पूरे होने में समस्या आएगी। परिवारिक समस्याओं को भी आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से मिल बैठकर आसानी से दूर करेंगे।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आज आपके मन में उलझनें लगी रहेगी। आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखकर निपटने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या रही थी तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। परिवार में आपकी कोई बात वरिष्ठ सदस्यों को बुरी लग सकती है। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी सदस्य की नौकरी को लेकर आप परेशान हैं, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको रूपए पैसे से संबंधित मामलों में कोई समस्या आ सकती है। संतान आपसे किसी नए वाहन की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव करना अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकता है। नौकरी में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो इससे आपकी कुछ मुश्किले बढे़ंगी। आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर में यदि कोई समस्या थी, तो आप उससे भी निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई नए काम की शुरुआत करने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने खानपान पर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके भाई आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे पारिवारिक एकता बनी रहेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी परिवार के सदस्य से कोई बात सुनकर मन परेशान रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।