फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 17 March: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों को धन लाभ के मिलेंगे बेहतर अवसर, जानें दैनिक राशिफल

Mon, 17 Mar 2025 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 मार्च 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
17 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 17 March: आज 17 मार्च, सोमवार का दिन है। सप्ताह के पहले दिन सभी 12 राशियों में ज्यादातर राशि वालों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। कुछ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि के योग हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रह सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ प्रस्ताव आ सकते है। वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। धन और और छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार बन सकत हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद पैदा होने से दिन अच्छा नहीं बीतेगा। 

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 17 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके भाई-बहन भी आपकी तरक्की देखकर आपसे खुश रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी, इसीलिए आपको काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
 

Surya Grahan 2025 Date : कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव

विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने बॉस की बातों को कार्यक्षेत्र में नजरअंदाज नहीं करना है। पिताजी की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे फल व्यतीत करेंगे।

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कामों को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, तो आप उसे भी आसानी से निभाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नौकरी में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आप किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपकी व्यर्थ की चिताओं को बढ़ाएगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें भी आपको वाहन थोड़ा सावधान में कर चलाना होगा। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी सोच विचारकर सकते हैं। किसी काम को लेकर यदि आप यात्रा पर जा रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी छवि निखरेगी और परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी सोच समझ से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं का आसानी से दूर कर पाएंगे। आपके दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके खर्चो बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे आगे ना बढ़ाएं। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले धन का इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ खर्चों को भी आसानी से कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी किसी परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको कानूनी कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने कामों को लेकर पूरा फोकस करना होगा। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की जरुरतों पर पूरा ध्यान देंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई समस्या यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तब वह भी दूर होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही है, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। किसी के सलाह आप सोच समझकर माने, तो ही बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सेहत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका मन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें