फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 08 May: इन पांच राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का अच्छा साथ और पूरे हो सकते हैं सपने

Thu, 08 May 2025 06:07 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 08 मई 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
08 मई का राशिफल - फोटो : adobe stock
Aaj Ka Rashifal 08  May: आज 8 मई का दिन है और आज हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन ग्रहों-नक्षत्रों का बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं। आज के दिन सभी 12 राशियों में ज्यादातर राशियों के लिए दिनभर अच्छे मौके मिलेंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उन्हे कुछ नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों को आज के दिन परेशानियों का सामना करने पड़ सकता है। आज के दिन आपको संयम बरतना होगा।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 08 मई का राशिफल।

Weekly Horoscope (5 To 11 May): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में अवसरों की होगी वृद्दि

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) 
राजनीति में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आप अपनी आय को लेकर भी कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते है। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर आत्मविश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता है। आपको किसी सदस्य से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। आप परिवार का सदस्यों को लेकर कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपको कोई ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको यदि बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना हो, तो वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।
गुरु-आदित्य राजयोग के बनने से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, बढ़ेंगे लाभ के अवसर

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी सोच समझ से आपके काफी काफी काम आसानी से पूरे होंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है। शासन सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और व्यवसाय में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको लोगों का पूरा सहयोग लेना होगा। आपको किसी संतान के कोर्स को लेकर उन्हें कहीं बाहर दाखिला दिलाना पड़ सकता है। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकते हैं। आपको उनको लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। माताजी की सेहत में कोई गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना भी बना सकते हैं। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको प्रेम जीवन में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपने किसी काम को यदि दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे, तो उन्हें पूरा होने में समस्या अवश्य आएगी। रूपए पैसे को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होगी। आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ वेतन वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको कानूनी मामले में सावधान रहकर चलना होगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ पुराने झगड़े और झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। कोई प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपके परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसके लिए आपको अपने पिताजी से राय लेने की आवश्यकता है। बिजनेस में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को उनके पुराने शहरों से कोई नुकसान हो सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ आज का राशिफल  (Aquarius Horoscope Today)
आज के दिन आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी संतान की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खर्चों को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपनी आय और व्यय में एक बजट बनाकर चलें। आप अपने घर के लिए कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और आप मौज-मस्ती करके पूरा आनंद लेंगे। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में कोई बदलाव करने की सोचेंगे, जो अपने सीनियर की मदद के बिना ना करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें