फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ,मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 09 Jul 2023 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने पार्टनर से किसी विवाद के कारण समस्या होगी और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में आपसी तनाव पैदा हो सकता है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी गलत योजना में धन लगाने से बचें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी परिजन के माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज विरोधियों से सावधान रहें, क्योंकि वह आपकी तरक्की के मार्ग में बाधा लेकर आ सकते हैं। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपकी कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही किसी समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी ने यदि अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर इधर-उधर लगाया, तो उन्हें परीक्षा के दिनों में अत्यधिक मेहनत करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको घर से बाहर जाते समय किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको किसी काम के पूरा न होने से तनाव बना रहेगा और आपके मन में उलझनें रहने के कारण आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किस बाद में। परिवार में आपके किसी दिए गए सुझाव का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी। यदि बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नुकसान उठाना पड़े, तो उसमें सावधानी बरतें और आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आप अपने पार्टनर से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है और आपके स्वास्थ्य में यदि लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही थी, तो उसमें  आपके कष्टो में वृद्धि होगी। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में आज चुप रहना बेहतर रहेगा। आप संतान के लिए किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। आप अपने घर किसी भजन, कीर्तन व पूजा पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप प्रत्येक काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य के प्रति अग्रसर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थी आज पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप भी प्रसन्न रहेंगे। आपके बिजनेस संबंधी यदि कुछ काम लंबे समय से रुके हुए थे, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में उससे आपको समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय के कामों में भी कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे, तो उसमें आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आपने किसी को कोई बड़ी रकम उधार में दी, तो यह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती हैं। व्यवसाय में यदि आप कोई परिवर्तन करेंगे, तो इससे आपको आज कोई नुकसान हो सकता है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। माता-पिता को आप धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बनाएंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपको व्यापार आदि से कोई नुकसान हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप वाहन चलाते समय आज सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई नया काम आज आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी किसी काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है और बिखरे व्यापार को भी आप काफी हद तक संभालने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपको शेयर मार्केट तथा लॉटरी में धन का निवेश करने से भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन आदि जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी।  
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती हैं, लेकिन आपको भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। यदि आप अपना नया मकान और दुकान आदि बनवा रहे थे, तो आपका वह काम रुक सकता है। आप अपने आपको वाद विवाद से दूर रखने की पूरी कोशिश करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें