Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
विज्ञापन
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने जरूरी कामों का लेखा-जोखा रखें और उन्हें पहले ही पूरा करने की कोशिश करें। आपके कामों में यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपकी कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय न लें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी लड़ाई-झगड़ा को बढ़ावा नहीं देना है, तभी आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नया करने की आदत से आपके बॉस खुश रहेंगे। आप अपने दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करेंगे। आप योग और व्यायाम पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप उसके लिए आगे आएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। किसी धार्मिक आयोजन में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको वरिष्ठ सदस्यों से राय लेनी होगी।
विज्ञापन
6 of 13
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। व्यवसाय में आपको धन किसी से बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। नौकरीपेशा लोगों का कोई प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल सकता है। आप संतान के करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।
विज्ञापन
7 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से रुके हुए थे, तो वह भी पूरे हो सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट रहेगी। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं और दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपकी कोई खास डील फाइनल हो सकती है।
8 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको कानूनी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लगेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं में आप ढील बिल्कुल ना दें। आपके खानपान में गड़बड़ी के कारण आपको पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
9 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपने यदि परिवार में अहम को जगह दी, तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस देना पड़ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके कामों की सराहना करेंगे।
10 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपने यदि कोई जोखिम उठाया, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। काम अधिक रहने के कारण आपको थकान, सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसे समस्या हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। किसी मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी संतान आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आपको कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है।
11 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको कोई मित्र यदि किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आप उसमें बहुत ही सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको अनुभवी लोगों का पूरा साथ मिलेगा।
12 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको यदि काम को लेकर कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अपने पिताजी से कुछ कामों को लेकर योजना बनानी होगी। आपके कामों में आपके सहयोगी पूरा साथ देंगे। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको तरक्की के नए-नए अवसर मिलेंगे। किसी नए घर की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने कामों को सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करना होगा। संतान की संगति का ओर विशेष ध्यान देंगे। आपके ऊपर यदि कोई जिम्मेदारी है, तो आप उसमें ढील ना दें। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। जो विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित योजना में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।