फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 8 July: मेष और मिथुन समेत इन 3 राशि वालों को मिल सकते हैं बेहतर अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 08 Jul 2023 07:29 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
8 जुलाई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करते समय पिताजी से बातचीत अवश्य करनी होगी। साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।  आपको किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। बिजनेस कर रहे लोग अपनी डीलों को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। आपके साथी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप कुछ विशेषकर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत कर देंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक परिस्थितियों को आप समझकर आगे चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे है, वह उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने मन की किसी इच्छा को अपने माताजी से जाहिर करेंगे, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पुरानी गलती से शपथ लेनी होगी। यदि आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात हो, तो आप उनसे बातचीत करते समय सावधानी बरते और कार्यक्षेत्र में आपको कोई लंबे समय से चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप आज यदि किसी नए काम की शुरुआत पिताजी से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ रहने के कारण आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की कुछ योजनाओं में निराशा हाथ लगेगी। परिवार में सदस्य के बीच यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो उसमें आपको अपनी राय देने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आपको कोई नुकसान हो सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी बात दूसरों के सामने अवश्य रखें। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको कहीं यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके किसी करीबी से किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे और यदि आपका कोई बचपन का मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो उसमें आपको उससे पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। किसी संपत्ति का सौदा आज बहुत ही देखभाल कर करें ।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। माता-पिता के साथ मिलकर आप संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि पिताजी के सेहत में लंबे समय से गिरावट चल रही थी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए परिवार के सदस्यों के सामने खरी खोटी सुनाने को मिल सकती है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचने के लिए होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती  दिख रही है। यदि आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करेंगे, तो इससे आपको चल रही समस्याओं में कुछ राहत अवश्य मिलेगी। आपको किसी व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में आज आपकी किसी सदस्य से खास बातचीत हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों को आज किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी परिजन को लेकर आज कोई अहम फैसला ले सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपने माता-पिता से राय अवश्य लें। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो पहले बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। यदि आपने कोई काम अपने पिताजी से पूछकर किया, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में आपको अपने जूनियर से काम लेना होगा, तभी आप किसी काम को समय से पूरा कर पाएंगे। यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो उसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी होगी, नहीं तो वह कोई बड़ी गलती बन सकती है। आपको पिताजी की सेहत के चिंता सता सकती है, इसलिए उनके रुटीन चेकअप कराते रहें।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।  
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेषकर कुछ कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें और कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें