फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 5 july: मिथुन समेत इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, कुछ राशियों को बरतनी होगी आर्थिक मामलों में सावधानी

Sun, 05 Jul 2026 05:30 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

5 july Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
5 जुलाई 2026 का राशिफल - फोटो : AI
Rashifal 5 July 2026: 5 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है। आज कुछ राशि वालों को काम में मनचाही सफलता की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लेकिन कुछ राशि के लोग सेहत को लेकर परेशान रहने वाले हैं। आइए आज का संपूर्ण राशिफल विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज जिम्मेदारियों और उपलब्धियों का मिश्रण रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य से सब संभाल लेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनका खास ध्यान रखें और दिन की सही योजना बनाकर आगे बढ़ें।
 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुरानी गलती से सीख मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनशैली में सुधार से स्वास्थ्य बेहतर होगा और मन भी प्रसन्न बना रहेगा।
 

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और करियर में प्रगति होगी। नौकरी बदलने की कोशिश सफल हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताकर रिश्तों में मिठास आएगी। खोई हुई चीज मिलने की भी संभावना है।
 
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। निवेश में लाभ मिल सकता है, लेकिन उधार देने से बचें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। साझेदारी में नए काम की शुरुआत अभी टालना बेहतर रहेगा।
 
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
आज का दिन खुशियों और दोस्तों के साथ बितेगा। सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन रखें। रुकी हुई समस्या सुलझेगी। धैर्य और संयम बनाए रखने से दिन सुखद रहेगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। रुकी समस्याएं दूर होंगी और धन लाभ संभव है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में विवाह या शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दिनचर्या संतुलित रखें। पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लाभ देगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन छोटी बात पर विवाद से बचें।
 

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठों से चर्चा लाभकारी रहेगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। जोखिम लेने से बचें। माता-पिता का सहयोग रुके काम पूरे करा सकता है।
 

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज परिवार में खुशियां आएंगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विदेश में पढ़ाई के योग बन सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी समस्या का समाधान होगा। संतान से जुड़ा निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा।
 
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग आपके काम पूरे कराएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें