फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 5 July: मूलांक 6 के लोगों को नए कार्यों में मिलेगी सफलता, इन जातकों को रहना होगा सतर्क

Sat, 04 Jul 2026 04:31 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Numerology Prediction 5 July: अपने मूलांक से जानें कैसा रहेगा दिन ? और क्या कहता है आपका करियर-व्यापार
विज्ञापन
1 of 9
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : AI
अंक 1
आज भाग्य का अच्छा साथ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं में गति आ सकती है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। नए अवसरों पर नजर बनाए रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

2 of 9
अंक 2 - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन सामान्य रूप से सुखद रहेगा। किसी पुराने मामले का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी। घर में किसी आयोजन या योजना की चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा, क्योंकि अचानक खर्च सामने आ सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ग्रे
विज्ञापन

3 of 9
अंक 3 - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आपको हानि पहुंचा सकते हैं। किसी काम के लिए अचानक प्रशंसा या सम्मान मिलने की संभावना है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - भूरा

4 of 9
अंक 4 - फोटो : adobe stock
अंक 4
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। किसी खुशखबरी की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए नए कपड़े खरीदने का मन बना सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग -पीला
विज्ञापन

5 of 9
अंक 5 - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और सपनों को साकार करने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षकों और मार्गदर्शकों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे सफलता की संभावना बढ़ेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

6 of 9
अंक 6 - फोटो : adobe stock
अंक 6
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आत्मसंतोष की अनुभूति होगी। नए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सुनहरा
विज्ञापन

7 of 9
अंक 7 - फोटो : adobe stock
अंक 7
व्यापार में विस्तार और तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बुजुर्गों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता के संकेत हैं और भाइयों से संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लेमन

8 of 9
अंक 8 - फोटो : adobe stock
अंक 8
मित्रों की सहायता से आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी और अचानक लाभ के योग बन सकते हैं। दिन संतोषजनक रहेगा तथा सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। पेट से संबंधित परेशानी या स्वास्थ्य समस्या की आशंका बनी रह सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लेमन
विज्ञापन

9 of 9
अंक 9 - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज का दिन आपके लिए नई उपलब्धियों और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत दे रहा है। लंबे समय से जिस कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
 

Ghost Dream: क्या आपको भी आते हैं डरावने सपने? जानें भूत-प्रेत के सपने किस बात का संकेत देते हैं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें