फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: धनु और कुंभ समेत इन तीन राशि के लोगों के लिए नया कार्य करने के लिए दिन रहेगा शुभ

Thu, 03 Aug 2023 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा और आप उनके साथ किसी पार्टी को करने की भी योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें किसी परिजन से बातचीत बहुत ही सावधानी से करें। आपका मन अपने कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं और यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा और आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपके मन की किसी इच्छा के पूर्ति होने के कारण आप परिवार में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन की सेहत के चिंता सता सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप बिजनेस में किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो वह आज पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य में आप अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाकर अपने शारीरिक कष्टों को काफी हद तक दूर करेंगे। व्यापार में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपको हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपके कुछ  मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप किसी काम के लिए प्रयास कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी पारिवारिक मतभेद से दूर रहना होगा। आप जीवनसाथी के साथ आज कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप अपनी समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से झगड़े और झंझटों में फंसे रहने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप कोई निर्णय लेने में भी असमर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप झगड़े से बच सकते हैं, लेकिन आप अपनी बात अपने सीनियर्स के सामने अवश्य रखें। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने काम मिलने के कारण परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपके कष्टों में कुछ कमी आ सकते हैं। आप किसी बात के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना होगा और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। कोई नया काम यदि आप पार्टनरशिप में करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें माता-पिता को अवश्य लेकर जाएं। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपका मन दुखी रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए आज पछतावा हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, लेकिन उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा, जो उनकी तरक्की में चार चांद लगाएगी और आपको  किसी संपत्ति का सौदा करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय ले, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और पारिवारिक समस्याओं के कारण आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों की मदद से वह सब काफी हद तक दूर होती देख रही है। आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट के चलते ही समस्याओं को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो बाद में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। संतान पक्ष ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको व्यापार में अपनी मनमानी के कारण कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। जीवनसाथी से भी आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकते हैं। घर परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधानी से चलना होगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मित्र और संबंधियों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं हल होगी। आप यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपना कीमती सामान संभालकर रखे, नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे और जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको संतान के मन में चल रही उलझन को लेकर उनसे बातचीत करनी होगी, नहीं तो आप दोनों के बीच काफी दूरियां आ जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको उसमें अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा अवश्य लेना होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी और आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें