फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : इन पांच राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए बाकी के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन

Tue, 28 Mar 2023 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आपने कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो बाद में आपको इससे समस्या होगी और कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है, लेकिन फिर भी आप मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे।  परिजनों के साथ मिलकर आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।
 

 

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आपसी प्रेम बना रहेगा और आप अपनी दिनचर्या में यदि किसी बदलाव को करने की सोचेंगे, तो इससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। आप किसी काम की पूरी जानकारी मिले बिना उसमें हाथ ना डालें। जल्दबाजी से आपका कोई काम बिगड़ सकता है। आपको अपने मन में आज सकारात्मक विचारों को रखना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप पर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और आपने यदि जीवनसाथी से कोई वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा अवश्य करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी वह अपने चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्ति के लिए रहेगा। घर परिवार में सदस्यों में बेवजह किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे माहौल तनाव से भरा होगा और आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा, जिससे आप अपने काफी काम को कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी काम को बिना सोचे समझे नहीं करना है, नहीं तो इससे आपको नुकसान होगा। अपने विरोधियों से मन में चल रही सभी बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वे इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो परिवार के सदस्यों में कुछ पुराने मतभेद चल रहे है, वह आज दूर होंगे। आप संतान के लिए कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको मित्रों से आज कोई लाभदायक सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे बेवजह किसी बात को लेकर समस्या खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा और आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ कुछ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी तो होगी, लेकिन फिर भी आप बात आसानी से संभाल लेंगे। जो लोग शेयर मार्केट में अपने धन का निवेश कर सकते हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की उधेड़बुन में आज काफी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में नहीं पड़ना है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते समाप्त होगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में आज उसके नियमों पर अवश्य ध्यान देना होगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि किसी परिजन की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके खर्चे बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जहां पर अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।  आप किसी महत्वपूर्ण काम को समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में आपको उससे कोई नुकसान हो सकता है। आपकी साख व सम्मान बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप अपनी माता जी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी, तो आप उसे स्वीकार करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आपको किसी काम में बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आप कुछ नये संपर्क का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने काम से एक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव लेकर आने वाला है। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है और आप निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने तनाव को दूर करने के लिए आज आप योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है, तो वह बढ़ सकती है, इसलिए खाने-पीने पर नियंत्रण बनाए रखें और बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में सावधानी बरतनी लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जिसके कारण आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकते हैं और आप ईमानदारी से काम करके कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। किसी संपत्ति का सौदा करने से पहले उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान अवश्य दे, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें