फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Uday: शनि के उदय होकर बना शश राजयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ और भाग्योदय

Mon, 27 Mar 2023 11:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है। - फोटो : अमर उजाला
Shani Uday: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता ग्रह माना जाता है। शनि का राशि परिवर्तन एक से दूसरी राशि में करीब ढाई वर्षों के बाद होता है। शनि के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जब भी किसी राशि पर लगती है तो इन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ जाती है। शनि के राशि परिवर्तन के अलावा शनि अस्त और उदय भी होते हैं जिसका असर जातकों के जीवन पर पड़ता है। शनि अभी कुंभ राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में रहते हुए शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है। इस राजयोग के बनने के कारण कई राशि के जातकों के लिए अच्छे संकेत है। इसके प्रभाव के कारण कुछ राशि वालों को अचानक से धन लाभ और कार्यों में सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां...
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
शनि का उदय होना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपकी राशि में शश राजयोग नवम भाव में बन रहा है। इस तरह से आपके लिए यह योग बहुत ही शुभ साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। अचानक से धन लाभ प्राप्ति होंगे। कार्य के संबंध में आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सुख और वैभव में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपका धर्म कर्म में रुझान बढ़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना वरदान साबित हो रहा है। आपकी राशि में बना शश राजयोग सातवें भाव में बन रहा है। कुंडली का सातवां भाव जीवनसाथी और साझेदारी का माना जाता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे से बीतेगा। जो लोग किसी व्यापार में साझेदारी के साथ काम कर रहे हैं उनके लिए अच्छा मुनाफा हासिल होगा। साझेदारा साथी का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा। करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
09 मार्च को शनि का उदय आपकी राशि में ही हुआ है। शनि का उदय होना आपके लिए शुभफल देने वाला साबित होगा। आपकी राशि में बना शश राजयोग कुंडली के लग्न भाव में बना हुआ है। ऐसे में यह आपके लिए काफी फायदे वाला रह सकता है। धन कमाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। आपकी अधूरी मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होंगी। व्यापार में अच्छी सफलता और नई डील हो सकती है। जिसमें आपको अच्छा फायदा मिलने के योग है। 

Weekly Horoscope 27 March- 02 April 2023: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें