फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 26 June: मिथुन और कुंभ समेत इन चार राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 26 Jun 2023 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कामकाज के मामले में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा और आपके आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों से आज आपको सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे और महत्वपूर्ण विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ कर सकते हैं, जिसका अभी तक आपके पास कमी थी।


विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामों पर फोकस बनाएं और अपनी आय और अपने खर्चों की एक लिस्ट बनाए तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके बढ़ते खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं और किसी परिवार के सदस्य के साथ आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने सगे संबंधियों की बातों को सुनना होगा और यदि आप कोई योजना बनाने की सोच रहे थे, तो वह भी आज पूरी होगी। आज आपको अपनी बुद्धि से कोई निर्णय लेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ लोगों से मुलाकात होगी और जन कल्याण के कार्यों में भी आज आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और यदि आपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य पर फोकस बनाएंगे और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप बड़ों के साथ विनम्रता बनाए रखें। आप अपनी खुशी आप सबके साथ बाटेंगे और अपने डेली रूटीन में बदलाव करने से आपको समस्या होगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी। तभी वह सफलता से कर सकते हैं और किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना आज आपका पूरा होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी सुख समृद्धि बढ़ाने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार करके लें। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और जिम्मेदारी का भाव आज आपके अंदर बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन प्रभावी रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विदेश जाने की यदि आप प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। आए और व्यय में आपको संतुलन बनाए रखना होगा और धन संबंधित मामलों में आज आप पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों के आपको सहयोग मिलेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज परिवार के सदस्यों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग आज बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो समस्या होगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। परिजनों की सलाह आपके काम आएगी। किसी लक्ष्य को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकते है। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अध्यात्म के कार्यों की ओर बढ़ेंगे और किसी परिजन की सलाह आपके काम आएगी। आपको अपनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में ढील देने से बाद में आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपनी किसी समस्या को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और विश्वास से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और व्यक्तिगत कार्यों पर आप भरोसा करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मेहनत और विश्वास से काम करके आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपके लाभ का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। आप अपने कामों में ढील देने से बचें। राजनीतिक क्षेत्रों में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप कोई काम अपने पिताजी से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भाई का पूरा साथ मिलेगा और आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें। स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। कामकाज को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की किसी और काम के प्रति रुचि जागृति होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा। लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें