फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 26 Jul 2023 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : आप अपने धन को एफडी अथवा किसी अन्य योजना में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी काम के लिए यदि अपनों से सलाह करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज बदलाव करने का मन तो करेगा, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन सुलझ सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कोई गिरावट चल रही थी, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। यदि बिजनेस के लिए आप कोई लोन आदि लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके बिजनेस को एक नहीं दिशा मिलेगी। संतान को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में कुछ नए लोगों से संबंध बनेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई बाहरी व्यक्ति आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक कर सकता है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य की ओर झुकाव लेकर आएगा।  व्यापार में आपको यदि किसी को पार्टनर बनना पड़े, तो उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई दिशा प्राप्त होगी और आप उससे अच्छा खासा धन कमाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं, लेकिन वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। पिताजी से यदि आपकी किसी बात को लेकर कोई कहासुनी चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी।  आप संतान को किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं, लेकिन आपको किसी योजना में धन बहुत ही सोच विचारकर लगाना होगा।  आप अपने धन को एफडी अथवा किसी अन्य योजना में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में किसी जल्दबाजी के लिए गए निर्णय के कारण कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप फिर भी बहुत ही सावधानी बरते। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी मित्र से यदि कोई कहासुनी चल रही थी, तो वह आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी। आपको कोई काम अपने भाई-बहनों के सलाह से करना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको समस्याओं के कारण समझ में नहीं आएगा कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आपके घर किसी परिजन के आने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपने धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए भी योजनाओं में लगाना होगा, नहीं तो बाद में समस्याएं आ सकती हैं। माताजी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव भी थोड़ा कम होगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका मन आज कहीं घूमने फिरने को करेगा। आप जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं और संतान की नौकरी को लेकर यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपका कोई सोचा समझा काम पूरा होगा, जिसके बाद आप किसी मंदिर आदि में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आज आपका वह सपना भी पूरा होगा, लेकिन आपको किसी से धन संबंधित मदद लेने से बचना होगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के बीत चल रहे आपसी मतभेद को घर से बाहर नहीं जाने देना है। आप लोगों से बातचीत अवश्य करें। विद्यार्थियों ने यदि अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाया, तो उन्हें अपने गुरुजनों से डांट खानी पड़ सकती है। व्यापार में यदि मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता थोड़ी कम होगी। यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जाए, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं और कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, वह आज बचत की योजना में अच्छा  खासा धन लगाएंगे। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आपको ससुराल पक्ष से आज धन लाभ मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।  व्यवसाय कर रहे लोग अपने दिन का कुछ समय अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगाएंगे। आपके माताजी को आज कोई पैरों में दर्द, बदन दर्द अथवा कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दे, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बहनों का पूरा साथ देंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव चल रहा था, तो वह आज खत्म होगा। आपको अपने आसपास में चल रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार में लोगों से आप कोई भी ऐसी बात ना करें, जो उन्हें बुरी लगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी योजना में अच्छा खासा धन लगा सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा और आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ समस्याओं के लिए अपने जूनियर से बातचीत करनी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई बीमारी चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है और आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने का भय सता रहा है। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन आपका कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें