फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों की हो सकती है तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 25 Jun 2024 09:48 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 13
25 जून का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहनेवाला है। आप अपने किसी भी कार्य में ढील न दें, इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कुछ विवाद आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आपको किसी भी तरह की गलती से बचना होगा।  कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें नहीं तो अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी  समय बेहतर है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाले रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उनको अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। आप कुछ नयी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं मे इजाफा होगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य समिति आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको आपकी आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजना पर अच्छा धन लगाएंगे, जो आपकी आय को बढ़ायेगा।  आप फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं अन्यथा आर्थिक हानि भी हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप  लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करनी होगी। आप किसी की कहीं सुनी बातों में ना आएं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरीक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने बिना सोचे समझे अपने धन का कहीं निवेश किया, तो उसमें आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप  तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपके प्रभाव में प्रताप में वृद्धि होगी।  नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपकी कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा जल्द ही दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपने काम के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार के किसी बड़े सदस्य से अपने  दिल की बात कर सकते हैं। 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप लेनदेन के मामले में  सावधानी बरतें। आप आध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। किसी काम में आप बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आपको किसी सहयोगी की मदद की आवश्यकता होगी, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा।  आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो इस समय में वह भी  आपको वापस मिल सकता है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। परोपकार के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी और आप  किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप कोई भी कार्य जिम्मेदारी से करेंगे।  कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस की दी गई सलाह पर आप अमल करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के  साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जो जातक अपने कामों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, आज उनके पूरा होने की आपको पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने के लिए रहेगा। आज आपको इन्कम के कुछ नए सोर्स मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचाना होगा। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें