फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 25 Jun 2024 09:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने सहयोगियों या पड़ोसियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):एक यात्रा की योजना या कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा। आज आपको प्यार के मौके अपने कार्यस्थल, पार्टी या किसी अन्य अवसर के माध्यम से मिल सकते हैं। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने कूल रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को हमेशा अपने करीब रखें। अपने पार्टनर से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से जाने न दें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अहंकार बनती बात बिगाड़ सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें । किसी ऐसे व्यक्ति को नाराज़ न करें जो आप पर पूरा विशवास करता हो। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज का समय खुद का विश्लेषण करने का है, इससे आप अपने अस्तित्व के बारे में जान सकते है। आज आप अपनी प्रेममय जिंदगी का मज़ा ले सकते है बस अपनी भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहे है तो देर न करें क्योंकि आप दोनों का जन्मोंजन्म का साथ है। प्यार में धोखा आपको तनहाई या अकेलेपन की खाई की तरफ धकेल सकता है लेकिन याद रखें कि जीवन में परिवर्तन अनिवार्य है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने साथी को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें। अब समय है अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का और वो आपने लिए एक अच्छे सलाहकार के साथ साथ प्रेरणा का स्रोत भी साबित होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास से मुलाकात होगी। सबसे पहले उसे अच्छे से जाने और उसके बाद रिश्ते की शुरुआत करें। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने आप व अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें और किसी दूसरे की बातों में ना आएं। आप दोनों एक दूसरे के लिए पूरी तरह से समर्पित है और आपका रिश्ता जीवन भर का है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा। आप अपनी सफलता का जश्न अपने हमसफ़र के साथ मनाएंगे और कुछ ऐसा वक्त उनके साथ बिताएंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति/ पत्नी या साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं। आपका शांत स्वभाव सबको आकर्षित करता है। अपने साथी और परिवार के साथ वक्त गुजारें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आज आप अपने साथी या प्रियजनों के नजदीक रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें