फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 March: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों की परेशानियां होंगी खत्म, मिलेंगे सफलता के अच्छे अवसर

Fri, 24 Mar 2023 12:18 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal: अचानक से कोई लाभ मिल सकता है और आपके यदि कुछ कर्ज चल रहे थे, तो उन्हें भी आप काफी हद तक उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि किसी बात के लिए उलझन हो, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। रचनात्मक कार्य में आज सुधार होगा। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन आपकी पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। आपके तेज को देखकर कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई काम माता-पिता की बिना मर्जी के करने से नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी।


 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपने व्यवहार से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा विवाह की मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपने पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस दे सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी ध्यान दें। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। शासन प्रशासन का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप किसी नए पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे। जो लोग किसी काम के पूरा न होने के कारण परेशान चल रहे हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। घर परिवार में लोग आपके दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और कुछ मनोरंजन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप भाइयों के साथ किसी अनबन को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप परिजन की सलाह पर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आप उसे अपने मन की सारी बात ना बताएं, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। काम का बोझ बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने किसी साथी के कारण असुविधा होगी, क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी आज दूर होंगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ कामों को कल पर टाला था, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक मेहनत न करें, तभी आपके रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप मन के रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आज जीवनसाथी से कहासुनी के दौरान कोई ऐसी बात होगी, जो आपको परेशान करके रखेगी। यदि आप  किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आप हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आप अस्पष्टता बनाए रखें। आपको आज कुछ बेवजह की वस्तुओं की खरीदारी पर बल देंगे और घर परिवार में लोग आपकी बात का पूरा मान रखेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी  पड़ सकती है। पिताजी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे कल पर ना टालें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन जन कल्याण की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको आज लोगों की गलती को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार की गति आज तेज रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें