फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 24 March 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 24 Mar 2023 12:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके अपने प्रेम संबंधों में बहुत अधिक खुशी महसूस होगी।  आपके जीवनसाथी का मिजाज आज अच्छा रहेगा जो आपकी हरसंभव सहायता करेगा। पूरा दिन खुशी के पल बीताएंगे।
 

 

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन प्रेम संबंधों के मामले में आज मिलाजुला रहने वाला होगा। अगर कोई आपसे अपनी दिल की बातों को शेयर करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिन का ज्यादा समय आपके अपने प्रियतम संग बीताएंगे। आपको नयी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस इसका तरीका कुछ अलग और नया होना चाहिए। आज आप अपने खास दोस्त को कहीं धूमाने ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी पर्सनालिटी और गुणों के कारण हर कोई आपको जानना और आपके करीब आना चाहता है।  आपको आज अपने लवर या फिर जीवनसाथी को अपना ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर लंबी बातचीत हो सकती है। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपको अपने साथी के प्रति नरमी और विश्वास दिखाने की जररूत होगी। आपके प्रेम में अलौकिक शक्ति है जो आपके जीवन को रोशन कर देगी। आप स्वयं अपने रिश्तों में नयापन ला सकते हैं इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन मौके बनेंगे।  आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आपके लिए कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे। ध्यान रहे, आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज आपका दिल अपने साथी के लिए बेचैन रह सकता है।  दिल के अचानक टूटने से आप निराश होंगे लेकिन आपके आकर्षण से कोई खास आपसे प्रभावित हो सकता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है। आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जो लोग अभी तक किसी के प्रेम संबंध में नहीं है उनके लिए आज  का दिन अपने दिल की बात को चाहने वालों के साथ शेयर कर सकते हैं।  किसी से बातचीत आपके दिल में प्यार के अहसास को जगा सकती है। याद रखें रिश्तों में समझौता ज़रूरी है लेकिन एक दूसरे के प्रति भरोसा व सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको अपने खास रिश्तों में कुछ कमी महसूस होगी। रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुएगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन अपने प्रेम को सबसे सामने बताने का है। आज आपका सारा काम अच्छे से बनेगा और अब समय आ गया है पार्टी का। किसी गुप्त या रहस्य्मय रिश्ते को दुनिया के सामने लाने का समय आ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें