फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 19 June: इन राशि वालों को आज मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल

Fri, 19 Jun 2026 05:35 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

19 June Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 जून 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला AI
Rashifal 19 June: 19 जून 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपको विशेष लाभ मिलने की अधिक संभावनाएं।
विज्ञापन

2 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपसे कोई खास दोस्त मिलने आ सकता है। आपकी समझदारी हर स्थिति को आसानी से संभाल लेगी। इसके अलावा काम में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज रिश्तों में अपनापन और मजबूती महसूस होगी। इसके अलावा काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहने से थकान महसूस हो सकती है। दिन के मध्य में जीवनसाथी के घूमने जा सकते हैं  और आप दोनों के बीच तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

4 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले काफी राहत देने वाला रहेगा। कोई अटका काम पूरा होता हुआ दिख सकता है। मिथुन राशि के लोगों को किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से जुड़ी अच्छी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। लंबे समय से चली आ रही चिंता भी आज कम होती नजर आएगी।
विज्ञापन

5 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खुशियों भरा हो सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत। काम के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर की सजावट से जुड़ा रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश की योजना मन में बन सकती है। नए रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत हैं, जिससे मन में उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम और नई उम्मीदें लेकर आएगा।  परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। मन में चल रही उलझनें धीरे-धीरे दूर होंगी। किसी करीबी की सलाह आपके लिए काम की साबित होगी।

8 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज आर्थिक मामलों में आपको राहत और मजबूती महसूस होगी। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। आपका जिद्दी स्वभाव परिवार में मनमुटाव पैदा कर सकता है, इसलिए व्यवहार में नरमी रखें। किसी के घर में आने से माहौल खुशियों से भर जाएगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।

9 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
संतान के लिए कोई प्यारा-सा सरप्राइज लेकर आने से आप दोनों का रिश्ता और भी मजबूत बनेगा।  इसके अलावा आज जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपके लिए अच्छे संकेत बन रहे हैं। व्यापार के काम को लेकर शांत रहकर स्थिति संभालने की कोशिश करें। 

10 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम न मिलने से थोड़ा असंतोष रह सकता है। लेकिन पुराने अटके काम पूरे होने के योग हैं। माताजी से किया गया वादा समय रहते पूरा करने की कोशिश जरूर करें। करियर को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

11 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को काम के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही का भारी प्रभाव झेलना पड़ सकता है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पढ़ाई-करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फल जल्द मिलेगा।

12 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन मस्ती और हल्के-फुल्के पलों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Rashifal 19 June - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज आपको हर कदम पर सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी या व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। रिश्तों में धैर्य रखें और साथी को समझने का प्रयास करें।
July Lucky Zodiac: जुलाई में इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी और धन लाभ की इच्छा होगी पूरी
Budh Uttarayan 2026: बुध की उत्तर दिशा में चाल से 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेंगे नए अवसर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें