फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा परेशानी भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 18 Jun 2024 07:59 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
18 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवादों से दूर रहने के लिए रहेगा। आपका अपने मित्रों और परिजनों से धन को लेकर कोई व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है, जिस कारण आपके रिश्तों में भी दरार आ सकती है। व्यवसाय में आपकी आर्थिक स्थिति की कमजोरी के कारण धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। अपमान से परेशान रहने के कारण अपने पिताजी से कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने कामों में थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपके सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर मदद मांग सकते हैं। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें, नहीं तो उससे आपको धोखा मिल सकता है। आप नौकरी में यदि बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है, जिसमें वह अपनी संतान के भविष्य को लेकर कुछ धन निवेश कर सकते हैं।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलती दिख रही है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान पर दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी और आप अपने रोजमर्रा के कामों में इतने व्यस्त रहेंगे कि आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। व्यापार में आपका कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है, जिस कारण आपका मन परेशान रहेगा।आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से परिवार मे किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें और आप अपने घर में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आपने यदि किसी मित्र से कुछ धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको काम की अधिकता रहने के कारण थोड़ी परेशानी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर रहेगी, जिसे आपको मजबूत करने के लिए अपने आय के प्रयासों में तेजी लानी होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है और आपके कामों से प्रयास आज तेज रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज का दिन बाकी दोनों के मुकाबले अच्छा रहेगा, क्योंकि आप फ्रेश महसूस करेंगे और आपके अंदर आलस्य नहीं रहेगा, जिस कारण आपके काफी काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप अपने बिजनेस के लिए किसी से अत्यधिक मात्रा में धन उधार न दें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो सकती है। आपकी माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी । किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से  माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में भी  आपके मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी की डील लंबे समय से अटकी  थी, तो वह भी  फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी से आप अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।  विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में सावधान रहना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में  कुछ नुकसान हो सकता है जिस कारण आप अपनी योजनाओं में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार में  किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी।  यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने कि ज़रूरत होगी । आपको  किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।  यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमे  आपका अपने साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। आपने यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है।  आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी और आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। व्यवसाय में आपके सहयोगी  आपके कामों में आपका हाथ तो बटाएंगे, लेकिन वह आपके साथ कोई विश्वास घात भी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको  कुछ व्यर्थ के कामों की चिंता सताएगी, जिस कारण आपका  कामों को करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन किसी चल अचल संपत्ति की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा । परिवार के लोगों का साथ व सहयोग आप पर बना रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि संतान की नौकरी को लेकर आप परेशान थे, तो उन्हें कहीं बाहर से नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा करने से बचना होगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
मीन राशि के जातकों के आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है।  आपको अपने आसपास रह रहे लोगों के साथ किसी भी प्सेरकार के वाद विवाद में न पड़ें। आप यदि किसी नए काम को लेकर कुछ प्रयास कर रहे थे, तो  उनमें आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपकी समझदारी से आपके काफी काम पूरे होंगे।  परिवार में बंटवारे को लेकर सदस्यों में कोई मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।  ऐसे में आप फैसला बड़े सदस्यों पर ही छोड़ दे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान तो करेंगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें