फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को धन से जुड़े मामलों में मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 18 Jul 2024 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Daily Rashifal- 18 जुलाई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप पूरे जोश में रहेंगे और अपने कामों को समय से पूरा करेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर आप बिल्कुल ढील ना दें। आप अपने घर और बाहर के कामों में तालमेल बनकर चलें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही कहासुनी भी समाप्त होगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भौतिक शुभ सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। कोई सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देगा। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। यदि आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। परिवार के लोग अपनी समस्याओं में एकजुट नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप शुभ सुविधाओं की चीजों पर अच्छा खास धन व्यय करेंगे, लेकिन आप व्यर्थ के झगड़े झंझटों में ना पड़े, नहीं तो उससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी की पारिवारिक समस्या के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी इनकम के बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने का सोचा है, तो उसके चल अचल पहलुओं की स्वाधीनता से जांच ले।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको आज वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप अपने पिताजी से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार के सदस्य आपके कामों में पूरा साथ देंगे।
 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपनी आय के सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आपके मन में कुछ उलझन रहने के कारण समस्या आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में अपने सीनियर्स व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे और संतान के विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन धैर्य और साहस से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकते हैं। आप अपने जरूरी कामों को लेकर यदि कोई निर्णय ले, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। बड़ों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आज बिजनेस में आप कोई परिवर्तन के बारे में ना सोचें।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें और आप अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में आपको सोच विचारकर आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर किसी नए वाहन आदि को लेकर आ सकते हैं।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। आप अपने बिजनेस में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं फिर से शुरू हो सकती हैं।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। शासन सत्ता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों को एक नई दिशा देंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप शरीर से स्वस्थ रहने के कारण अपने प्रत्येक कामों को करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा को देंगे, तो उसमें भी उन्हें अच्छी सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के चलते अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें