फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कर्क समेत इन तीन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में हो सकता है फायदा

Mon, 17 Apr 2023 06:49 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप असहज गति से आगे बढ़ेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। यदि आज कोई बात हो, तो उसे बहुत ही शांत रहकर सुलझाएं। रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आपको उसे दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। लेनदेन की समस्या से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। मित्रों के सहयोग से आप किसी नए काम में अच्छा निवेश कर सकते हैं। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत कर लोग सावधानी बरतें, नहीं तो शत्रु उनकी छवि खराब कर सकते हैं और उनकी जिम्मेदारी भी आज बढे़ेंगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत अधिक है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और आपकी भगवान के प्रति आस्था और विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। घर व बाहर आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी नये मेहमान का आगमन परिवार में हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा, नहीं तो आप उनमे कुछ ढील दे सकते हैं। माता पिता से आप किसी बात को लेकर भी वजह ना उलझें। व्यवसाय में यदि कुछ डीलों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो वह फाइनल हो सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। किसी सामाजिक चर्चा में भी आप सम्मिलित होंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकते हैं। विद्यार्थी ने यदि किसी परीक्षा दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी और घर में सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप पूरा ध्यान देंगे और यदि किसी काम में आपने ढील बरती तो इससे आपको समस्या हो सकती है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप जीवनसाथी से उनके मन की बातों को जानने की पूरी कोशिश करेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कला कौशल से आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आप यदि किसी काम को करने में अहंकार करेंगे, तो इससे आपको समस्या आ सकती हैं, लेकिन आप आपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप कोई काम ऐसा ना करें, जो किसी को नुकसान पहुंचाएं विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में अधिक मेहनत नहीं की, तो उसमें उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा और आपको पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आप अपनों के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और आप व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े और अपने दिन का काफी समय आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा।आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा और कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी।संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं और कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है और राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी किसी आवश्यक बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा। व्यापार में आपके लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें