फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, कन्या और धनु राशि वालों को धन के मामले में दिन रहेगा शुभ, जानें बाकी राशियों का हाल

Sun, 16 Jul 2023 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में निवेश संबंधी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान से यदि आपने कुछ उम्मीदें लगाई थी, तो वह उन पर खरी उतरेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना लाए, नहीं तो इसका असर आज आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप अपने आसपास किसी से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो बाद में इससे आपको समस्या होगी और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें तरक्की मिलने से खुशी होगी। आपको किसी काम को लेकर यदि चिंता थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। आपको आज रात्रि के समय कुछ मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग कोई अहम फैसला ले सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों ने यदि  किसी सरकारी योजना में धन लगाया था, तो उससे आपको लाभ मिलेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें और आपको काम के सिलसिले में आज किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अपने कीमती सामान की आपको सुरक्षा करनी होगी। यदि आपके जीवनसाथी की कोई बात बुरी लगे, तो आज आप उनसे ना कहें, नहीं तो कोई कहासुनी का माहौल बन सकता है। यदि आप किसी एक दी गई सलाह पर चलेंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है।  विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारियों में लगना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और आजीविका के क्षेत्र में आपको कुछ लोगों से काम करने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आप कोई योजना बना सकते हैं। व्यापार में भी आप कुछ नई तकनीको को अपनाएंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, लेकिन आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर ना उलझे, नहीं तो वह आपके प्रमोशन में कोई रुकावट ला सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलेंगे, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं। कारोबार में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों पर उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और भाई बहनों की सलाह आज आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी कम को यदि करेंगे, तो  उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आप किसी कानूनी मामले में बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप परोपकार के कार्यों में भी कुछ धन लगाएंगे और बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और यदि आपने किसी से कर्ज लिया था, तो आप उसे भी उतरने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी, उसमें कुछ मित्र के रूप में आपके शत्रु भी हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। विवाह से संबंधित कोई अहम फैसला आपको लेना पड़ सकता है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आप ढील देने से बचना होगा। आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और किसी नए काम को आज आपको संभलकर करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ घूमने फिरने के लिए समय अवश्य निकलेंगे। यदि आपने व्यवसाय में कोई फैसला लिया, तो वह आपके लिए बाद में समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में यदि आपके कामों में कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप यदि परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई उपहार लेकर आए, तो उसमे अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें छोटे बच्चे भी मौज मस्ती करते नजर आएंगे और परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको बचकर रहना होगा। माता-पिता की सेवा में आज आपका दिन काफी समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यापार में यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की है, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कारोबार में भी अच्छी ऊंचाइयों तक जाएंगे, जिन्हें देखकर आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं और किसी मित्र की सलाह से आपका कारोबार खुलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप किसी पुराने निवेश से अच्छा धन पाएंगे। यदि आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कीमती सामानों को संभालकर रखना होगा, नहीं तो खोने और चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छे रहेगी, इसलिए आप उनसे सलाह करके आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लेकर ले सकते हैं और गृहस्थ जीवन में यदि किसी बात को लेकर समस्या आ रहे थी, तो वह आज दूर होगी। आपको किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, लेकिन आप खर्च बहुत ही देखभाल कर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें