फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कुंभ समेत तीन राशि वालों को सुखद परिणाम मिलने के संकेत

Thu, 16 Feb 2023 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka rashifal: साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ कमा सकते हैं, जिससे वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप सभी क्षेत्रों में प्रभावपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। धार्मिक आयोजनों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखर कर आएगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बाद में भी कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकते हैं। आप किसी समझौते पर दस्तखत बहुत ही सावधानी से करें और अपने काम के बीच में कोई दबाव महसूस ना करें। किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी भूमि पर भवन से संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा। व्यवसाय में अपनी योजनाओं को बहुत ही सावधानी से चलाएं और परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेंगी। आप सभी का आदर व सम्मान बनाए रखेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप किसी एक लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखें, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं। नेतृत्व क्षमता को आज बल मिलेगा।  
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको धन उधार लेने से बचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों से किसी बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े फैसलों को बहुत ही सोच-समझ कर लें। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार फल मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप कुछ नयी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी और जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता देख रहा है। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी किसी नए वाहन के खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और आप सबके हित की सोच बनाए रखेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण कामों में जल्दबाजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। परिवार में चल रही समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है। आप यदि संतान को कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में किसी बड़े पद की प्राप्ति को पाकर प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ वाद-विवाद व चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सरकारी योजनाओं से जुड़कर आज आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको कोई नुकसान हो सकता है और व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप अपने संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और कुछ बाहारी लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को पूरे विश्वास से करना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और आपका आकर्षण देखकर आपके साथी अभी हैरान रहेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। यदि आपने वादा या वचन किसी से किया था, आप उसे भी निभाने में कामयाब रहेंगे। आप कुछ अनोखी कोशिशों में आज आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। कला कौशल में आज निखार आएगा और व्यवसाय कर रहे लोगों को अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी रुचि बढ़ेगी और आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज अपने किसी पुराने गलती से सबक लेना होगा और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप व्यापार के किसी काम से संबंधित किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य से किसी वस्तु के लिए जिद  ना करें, वह जल्दबाजी में यदि कोई निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको समस्या हो सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ नए स्त्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी और गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह दूर होंगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ महत्वपूर्ण मामले आपके लिए समस्या बन सकते हैं, इसलिए उन्हें समय रहते पूरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। शासन सत्ता का आप पूरा लाभ उठाएंगे। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में कुछ अवरोध आएंगे, जिनको आप अपनी अधिकारियों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपकी  आज किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है ,जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी सकारात्मक सोच का आप अच्छा लाभ उठाएंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आप अपने बजट पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन भी वापस मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें