rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो आपकी यह चिंताएं दूर होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आप अपने धन को सही कार्य में लगाएं और अपने बढ़ते खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।